बेगूसराय में राजद नेता अनिरुद्ध चौधरी की गोलीमार कर हत्या, देर रात सोये अवस्था में अपराधियों ने मारी गोली

घटना बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत मसुदनपुर दियारा की, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

घटना बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत मसुदनपुर दियारा की, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने सोये अवस्था में रजद के प्रखंड स्तरीय सक्रिय नेता अनिरुद्ध चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मसुदनपुर दियारा कि है।

Midlle News Content

मृतक व्यक्ति की पहचान मसुदनपुर दियारा निवासी अनिरुद्ध चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध घर के बाहर बरामदे पर खाना पीना खाने के बाद चौकी पर सोया हुआ था। तभी अपराधियों ने शोए अवस्था में अनिरुद्ध चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोली की आवाज सुनकर परिजन जब बाहर आकर देखा तो अनिरुद्ध चौधरी खून से लथपत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

परिजनों ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी को किसने गोली मारा है। यह कुछ समझ में नहीं आ पा रहा है क्योंकि इस व्यक्ति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। वहीं परिजनों ने घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध चौधरी रजद के प्रखंड स्तरीय सक्रिय नेता थे। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। और स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -