बेगूसराय सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची पीटी उषा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बेगूसराय को किया धन्यवाद।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बेगूसराय को किया धन्यवाद।

डीएनबी भारत डेस्क 

क्वीन ऑफ़ इंडिया ट्रैक के नाम से सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त ऐथलिटस राज्यसभा सांसद सह अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ पीटी उषा ने सांसद खेल महोत्सव 2023 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय पहुंची।

पीटी उषा की आगमन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राजेंद्र पुल सिमरिया से उनका स्वागत करते हुए बिहट के रास्ते जीरोमाईल गोलंबर पहुंचे। जहां पी टी उषा ने स्थानीय राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा के साथ रामधारी सिंह दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।वहीं जीरोमाईल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

Midlle News Content

वहीं दूसरी तरफ एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं अमीन हमजा, राकेश कुमार, शंभू देवा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पीटी उषा का जोरदार स्वागत किया। पीटी उषा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं सहित अन्य लोग भी जीरोमाईल गोलंबर पहुंच उनके आगमन का इंतजार करते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ भारतीय झंडे की टीम के द्वारा पीटी उषा को फूलों का माला से उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा नेता नवीन सिंह, सुनील सिंह, कृष्णा नंदन सिंह, विवेक गौतम, शालिनी देवी, कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रमुख डाॅ रजनीश कुमार, चुनचुन राय, होटल मीरा मोटल संचालक सह समीजसेवी राजीव कुमार, साइकिल पे संडे टीम संयोजक डा कुंदन कुमार, विनोद भारती, दिलीप कुमार, गौतम कुमार, सुजीत कुमार, अंशु कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वहीं इसी के साथ अपने काफिला के साथ उड़न पड़ी पीटी उषा बेगूसराय की तरफ रवाना हो गई। कहा जाता है कि सेकेंड के सौवें हिस्सों को पहचानने वाली उड़न पड़ी पीटी उषा अपने निर्धारित समय से बेगूसराय जिले में प्रवेश कर गई तथा उसके अनुसार निर्धारित कार्यक्रमों में भी शामिल हुई।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -