बेगूसराय पहुंचे पप्पू यादव ने ईडी एवं सीबीआई की कार्रवाई पर उठाए सवाल

जन अधिकारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बेगूसराय पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता दो नबालिक बच्ची एवं उनके परिजनों से सदर अस्पताल बेगूसराय में की मुलाकात।

जन अधिकारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बेगूसराय पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता दो नबालिक बच्ची एवं उनके परिजनों से सदर अस्पताल बेगूसराय में की मुलाकात।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने ईडी एवं सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज लालू यादव को टारगेट करके सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जबकि भाजपा के किसी मंत्री या नेता के मामले में सीबीआई एवं ईडी चुप है। देखा जाए तो श्रीजन घोटाले में सुशील मोदी सीधे-सीधे संलिप्त थे लेकिन सीबीआई और ईडी के द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई।

वहीं उन्होंने बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पांच करोड़ रुपये के साथ गिरिराज सिंह पकड़े गए थे लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सिर्फ राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा की सरकार के द्वारा लालू यादव के परिवार को परेशान किया जा रहा है ।

Midlle News Content

भाजपा की मांसिकता सिर्फ इतनी है कि लालू यादव को परेशान करने के बाद तेजस्वी और नीतीश का गठबंधन खत्म हो जाए और नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ चुनावी दंगल में शामिल होंगे। जबकि पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाते हुए कहा की सारी बातों को जानते हुए भी नीतीश कुमार आज चुप है।

वहीं उन्होंने तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई पर मीडिया के सामने कहा कि यह आग सिर्फ मनीष कश्यप के द्वारा फैलाई गई थी और मनीष कश्यप को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। दरअसल पप्पू यादव बीती रात बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचकर 8 मार्च को साहेबपुरकमाल कमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत पंचवीर में एक व्यक्ति के द्वारा दो नबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म में गंभीर रूप से घायल बच्ची एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।

वहीं पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज यहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है और महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझा जाता है। बिहार में सिर्फ नेता, दलाल, माफिया एवं जज को जीने का हक है। मिडिल क्लास के लोगों की यहां कोई इज्जत नहीं है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -