भारत फाइनेंसियल कंपनी के कर्मी पर महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

मामला बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र की, आक्रोशित महिलाओ ने फाइनेंस कर्मियों को बनाया बंधक, पांच लोग हिरासत में।

मामला बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र की, आक्रोशित महिलाओ ने फाइनेंस कर्मियों को बनाया बंधक, पांच लोग हिरासत में।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारत फाइनेंसियल क्लूजन लिमिटेड कंपनी के कर्मियों द्वारा समूह की महिलाओ से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।घटना के संबंध में खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगिडीह निवासी समूह महिला सदस्य बिमल देवी, उमदा देवी, गीता देवी, सीता देवी, कल्याणी देवी, महर्गिया देवी, कारी देवी, सकीला देवी, उषा देवी, संगीता देवी सहित दर्जनों महिलाओ ने बताया कि उपर्युक्त फाइनेंस के कर्मियों द्वारा महिलाओ का समूह गठन किया गया।

वहीं उन्होंने बताया कि समूह का सदस्य बनाने के लिए आधार और बैंक खाता संग्रह किया गया। फाइनेंस कर्मी द्वारा समूह की प्रत्येक सदस्य को प्रथम क़िस्त 30 – 30 हाजर की राशि उनके खाता में रोजगार करने के लिए ऋण स्वरूप दिया गया। ऋण में प्राप्त पूंजी से महिला सदस्य रोजगार कर रही थी। और क़िस्त अदायगी भी समय पर करती थी।

Midlle News Content

समय समय पर फाइनेंस कर्मी जिनका मुख्यालय हैदराबाद और लोकल ब्रांच चेरिया बरियारपुर में है। चेरिया बरियारपुर में कार्यरत फील्ड ऑफिसर महिलाओ से ऋण वसूली भी किया करते थे। समय काल बढ़ता गया। कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने स्थानीय स्तर पर एक बिचौलिया को खड़ा किया। जिसका नाम शंकर यादव ग्राम बखडा, प्रखंड छौड़ाही बताया जाता है..के माध्यम से सर्वे के नाम पर महिला सदस्यों से निकासी फॉर्म पर अंगूठा का निशान व राशि लेकर बैंक कर्मी की मिली भगत से लाखो की राशि निकालकर गबन कर लिया गया।

इस बात की भनक ऋणी महिलाओ को तब लगी जब कंपनी के उच्चधिकारी द्वारा खाते का सत्यापन दूरभाष द्वारा किया गया। तब जाकर ऋण धारक महिलाओ को ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। शुक्रवार दो जून की सुबह ठगी की शिकार महिलाओ ने ऋण भुगतान के नामपर स्थानीय बिचौलिया शंकर यादव और क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक पप्पू कुमार, फील्ड ऑफिसर मुकेश पासवान, सत्तन कुमार, विजय कुमार तथा अमरेश कुमार को योगिडीह बुलाया और बंधक बना लिया तथा इसकी सूचना दूरभाष से खोदावंदपुर पुलिस को दे दिया।

अनहोनी की असंका को देखते हुए खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने योगिडीह पहुंचकर बंधक बनाए गए कर्मी व बिचौलिया को हिरासत में लेकर थाना ले आए। जहां उससे पुछताछ किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने बताया की अबतक की जांच में सिर्फ योगिडीह गांव में समूह की महिला सदस्यों से प्रथम दृष्टया 35 लाख रुपये से अधिक की ठगी किया गया है। इस कंपनी का शाखा बिहार के विभिन्न जिलों में है। यदि इस मामले को गहराई से जांच की जाए तो मामला करोड़ो में जा सकता है।

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ठगी का प्रतीत होता है। घटना की जानकारी फाइनेंस कर्मी के उच्चाधिकारियों को दिया गया है। उन्हें थाना पर बुलाया गया है। हिरासत में लिए गए कर्मियों व पीड़ितों से पूछताछ कर जांच पड़ताल किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को भी दिया गया है। जनचोप्रान्त एवं उच्चधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार अग्रेतर कारवाई की जाएगी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -