बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजन ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप

मामला बेगूसराय जिला के घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव की।

मामला बेगूसराय जिला के घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं मृतिका के मायके वालों ने दहेज में मोटी रकम नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार परबत्ता प्रखंड के आगुवानी निवासी रामदेव दास की पुत्री जुली कुमारी की शादी रहुआ गांव के अनिल दास के पुत्र अरविंद दास से वर्ष 2015 में हुई थी और आज सुबह पुलिस ने रहुआ गांव स्थित उनके ससुराल से फांसी के फंदे पर झूलती महिला का शव बरामद किया है।

Midlle News Content

इस सम्बंध में मृतका जूली कुमारी के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, ससुर, सास, देवर, और ननद सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका के भाई संजीत कुमार ने बताया कि धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के समय अपने सामर्थ के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।

लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही लगातार जूली कुमारी पर अपने मायके से रूपया और सोना के जेवरात की मांग ससुराल वालों के द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर बारबार उसके साथ मारपीट कर मायके भगा दिया जाता था और आज उसकी हत्या फांसी लगाकर कर दिया गया। भाई ने यह भी बताया कि दहेज में ढ़ाई लाख रुपया के डिमांड शादी के बाद लगातार ससुराल वालों के द्वारा किया जा रहा था।

बीती रात भी उनकी बहन ने फोन के माध्यम से अपने मायके वाले को जानकारी दी कि ससुराल वाले रुपया मांग रहे हैं और नहीं देने पर मार देने की धमकी दी गई है। वहीं मृतिका के ससुर अनिल राम ने बताया है कि पति पत्नी में मोबाइल में रिचार्ज को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के कारण महिला ने अपने पति से नाराज होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया।

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पारिवारिक कलह के कारण जूली कुमारी ने आत्महत्या कर लिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है तथा मृतका जूली कुमारी के पति अरविंद दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -