माले कार्यकर्ताओं ने 05 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ कर रहें विरोध प्रदर्शन, सीओ का पुतला दहन किया..

बेगूसराय मुख्यालय पर माले कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, डेंगू के बढ़ते प्रकोप एवं जबयन बैरियर वसूली के खिलाफ लोगों में था काफी था आक्रोश।

बेगूसराय मुख्यालय पर माले कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, डेंगू के बढ़ते प्रकोप एवं जबयन बैरियर वसूली के खिलाफ लोगों में था काफी था आक्रोश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पिछले 5 दिनों से अपने विभिन्न मांगों को लेकर घेरा डालो डेरा डालो के दौरान आज जिला प्रशासनिक खिलाफ जमकर हंगामा किया और अंचलअधिकारी का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हो हंगामा किया। इस दौरान आंदोलनकारी ने कहा कि एक तरफ बेगूसराय में डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है। और जिला प्रशासन स्वास्थ विभाग के साथ लगातार डेंगू से बचाव का अभियान चला रहा है।

जिला प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर अधिकारियों का पुतला जलाने को आंदोलनकारी बाध्य हो गए। प्रशासन को आंदोलनकारियों से वार्ता नहीं करना एवं मांग नहीं मानना लोकतंत्र व जनविरोधी कदम है। सदर अंचलाधिकारी का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पुतला दहन में सैकड़ों भूमिहीन व रिक्शा चालक प्रशासन के खिलाफ अक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे।

Midlle News Content

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिला प्रशासन का रुझान जनपक्षीय नहीं है। जिस कारण आज मजबूर होकर हमलोगों को अधिकारियों का पुतला दहन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि धरना स्थल नगर निगम कार्यालय से महज कुछ दूरी पर है उसके बाद भी झुंड का झुंड मच्छड़ अपना बसेरा बनाए हुए हैं।

शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। और नगर निगम मद मस्त होकर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि मांग बिल्कुल आसान है तब भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर चक्का जाम जिला प्रशासन के कारण हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता सह ई रिक्शा संघ के जिला सचिव मोहम्मद सोहेल ने कहा कि जिस नगर निगम से एक मामूली मांग ई रिक्शा से बैरियर वसूली बन्द नहीं हो पा रहा है तो आगे क्या उम्मीद किया जाए। उन्होंने ई रिक्शा चालकों व आम नागरिकों से चक्का जाम को सफल बनाने की अपिल करते हुए कहा कि ई रिक्शा संघ नागरिक अधिकार के प्रति समर्पित है। इसलिए हमलोगों ने समाज के अन्य सवालों को भी प्रमुखता से उठाया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored -

- Sponsored -