बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला एवं बच्चा सहित पांच लोगों को जमकर पीटा

घटना बेगूसराय जिला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहा पश्चिमी टोला की, सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत।

घटना बेगूसराय जिला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहा पश्चिमी टोला की, सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर दबंगों का दबंगई सामने आई है जहां जमीनी विवाद के कारण दबंगों ने घर में घुसकर महिला एवं बच्चे समेत पांच लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने घर में आग लगा दिया। फिलहाल इस घटना के बाद महिला बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए जिसका इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Midlle News Content

मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिमी टोला की है।घायल सभी व्यक्ति की पहचान सनहा पश्चिमी टोला निवासी अंकित राम विजय राम रूपा देवी छोटी कुमारी प्रभात कुमार राजू कुमार सहित अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल रूपा देवी ने बताया है कि एक कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है। उन्होंने बताया कि यह जमीन पूर्वजों का है और पड़ोसी दबंग मोगल राम के द्वारा जबरन जमीन को कब्जा करना चाहता है।

इस जमीन को लेकर पंचायत भी हुआ लेकिन पंचायत का बात मोगल राम के द्वारा नहीं माना जाता है और जबरन जमीन को कब्जा करना चाहता था इसी का विरोध किए तो नाराज होकर मोगल राम अपने अन्य सहयोगी के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया इससे भी मन नहीं भरा तो घर में आग लगा दिया।

फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को दी मौके पर साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस संबंध में साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि जो दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -