बेगूसराय में रिस्ते में लगने वाले चाचा द्वारा छेड़खानी से परेशान इंटर की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 38 विष्णुपुर बहोर की।

बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 38 विष्णुपुर बहोर की।

डीएनबी भारत डेस्क 

सनसनीखेज खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां पढ़ाई के दौरान रास्ते में छेड़खानी से तंग आकर एक इंटर की छात्रा ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना के बाद परिजनों में भूचाल जैसी स्थिति बन गई है जबकि मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बन गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के निगम वार्ड संख्या 38 विष्णुपुर बहोर की है।

Midlle News Content

मृतक छात्रा लगभग 17 वर्षीय विभा कुमारी विष्णुपुर बहोर निवासी रंजीत दास की पुत्री थी। परिजनों ने बताया कि लगभग 3 माह से ट्यूशन पढ़ने के दौरान एक लड़का जो रिश्ते में चाचा लगता है उसके द्वारा छेड़खानी किया जा रहा था और पढ़ाई छूटने के भय से वह छेड़खानी की बात को घर में बताने से परहेज कर रही थी।

उसने बताया कि बीते सोमवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली जिसके बाद आरोपी उसे लेकर भाग गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो रास्ते में उसका फेंका हुआ बैग मिला था। उसने बताया कि अप्रिय घटना से आशंकित परिवार वालों ने जब उसकी खोजबीन की तो जिले के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी बलिया से उसे बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना के 3 दिन बाद ही उस छेड़खानी से तंग एवं लोक लाज की भय में आकर गुरुवार की देर रात गले में फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मृतिका एमआरजेडी कॉलेज इंटर की छात्रा थी और अपने पिता के चार पुत्री में सबसे बड़ी थी।

जबकि आरोपी लड़का रिश्ते में उसका चाचा बताया जा रहा है।घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और मौत से मोहल्ले मेंआक्रोश व्याप्त हो गया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -