बेगूसराय में पारिवारिक कलह से परेशान बीमा कर्मी युवक ने कर ली आत्महत्या, पत्नी बच्चे का रो रोकर बुरा हाल

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जीडी काॅलेज के पास की घटना, युवक पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था।

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जीडी काॅलेज के पास की घटना, युवक पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में परिवारिक कलह से परेशान नीजी कंपनी में बीमा कर्मी के पद पर कार्य करने वाले युवक ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के समीप की है।

मृतक युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुरगांव निवासी मोती महतो का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार महतो के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि जीडी कॉलेज के बगल में मृतक युवक सुनील महतो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था।

Midlle News Content

उन्होंने बताया है कि पत्नी और बच्चे घर पर नहीं था। परिजनों का यह भी कहना है कि हो सकता है कि मोबाइल पर किसी बात को लेकर बात विवाद पति पत्नी हुआ होगा। इसी बात विवाद के कारण आवेश में आकर सुनील महतो ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी जैसे तैसे घर पहुंची तो पति को फंदे से लटका हुआ देखा। तभी उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरवालों को होश उड़ गया। और परिजनों के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील महतो कई वर्षों से बेगूसराय में किराए के मकान में रहकर बजाज फाइनेंस कंपनी में बीमा कर्मी के पद पर कार्यरत था। वहीं मृतक युवक का 4 साल का एक छोटा पुत्र भी था।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -