बेगूसराय में बढ़ता डेंगू का कहर बनी है लोगों की परेशानी का सबब

सैकड़ों की तदाद में अबतक बेगूसराय में लोग डेंगूशके चपेट में आ चुके हैं, सदर अस्पताल में में डेंगू मरीज के लिए मात्र 18 बेड।

सैकड़ों की तदाद में अबतक बेगूसराय में लोग डेंगू के चपेट में आ चुके हैं, सदर अस्पताल में में डेंगू मरीज के लिए मात्र 18 बेड।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में डेंगू का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और लोग इससे काफी तादात में प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में बात की जाए बेगूसराय की तो बेगूसराय में भी लगभग सैकड़ो की तादात में लोग अब तक डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। खासकर बात की जाए बेगूसराय के मुख्यालय पोखरिया की तो सिर्फ पोखरिया में अब तक ढ़ाई सौ से ऊपर लोग इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

Midlle News Content

कई लोग ठीक हुए हैं तो एक लोग की मौत भी हो चुकी है। वह अलग बात है कि सरकारी आंकड़ा कुछ भी प्रदर्शित करने को तैयार नहीं है। लेकिन जब निगमकर्मी ही खुद इससे प्रभावित हो तो जनता के सामने सच्चाई आने से कौन रोक सकता है। ऐसा ही मामला बेगूसराय के अमूमन वार्ड में दिखाई दे रहा है। जहां लोग डेंगू से पूरी तरह संक्रमित होते जा रहे हैं और अस्पतालों में लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है।

वहीं जिला प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए समुचित दावे कर रहे हैं। जबकि बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग भी इसके लेकर अपने आप को गंभीर बता रही है। उनका दावा है कि डेंगू वार्ड 18 बेड तत्काल सदर अस्पताल में व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या में अगर इजाफा होती है तो बेड की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी आलम यह है की मरीज सरकारी अस्पताल की व्यवस्था से नाराज होकर अब निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।

कई लोग बेगूसराय से बाहर पटना की ओर ईलाज के लिए कुच कर चुके हैं। वहीं इस मामले में नगर निगम प्रशासन भी इसके रोकथाम के लिए तरह-तरह के दावे एवं आम लोगों से सीधा व्हाट्सएप ग्रुप जरिए संपर्क साधने की भी बात बता रही है। लेकिन इन तमाम चीजों के बावजूद डेंगू है कि लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही। और क्या सरकारी आंकड़े और क्या निजी अस्पताल सब की व्यवस्था मरीज के लिए नाकाफी दिख रही है…

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -