शर्मसार हुआ रिस्ता…बेगूसराय में देवर ने भाभी को पानी चुराने के आरोप में बेरहमी से पीटा

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो क्षेत्र अंतर्गत नया नगर बिशनपुर टोला की घटना।

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो क्षेत्र अंतर्गत नया नगर बिशनपुर टोला की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे देवर और भाभी का रिश्ता उस वक्त शर्मसार हुआ जब देवर ने अपने ही भाभी को पानी चुराने के आरोप में लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दिया। इस घटना में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Midlle News Content

घटना सहायक थाना लाखो क्षेत्र अंतर्गत नया नगर बिशनपुर टोला की है। घायल महिला की पहचान लाखो सहायक थाना क्षेत्र के नया नगर बिशनपुर टोला वार्ड नंबर तीन निवासी गंडोरी महतो के पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। घायल चांदनी देवी ने बताया कि उनके देवर के द्वारा उसकी लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की गई है।

चांदनी देवी ने आरोप लगाया है की उनके देवर द्वारा उस पर पानी भरा हुआ एक बाल्टी चुरा लेने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। चांदनी देवी ने बताया की उसके देवर द्वारा सिर्फ एक बाल्टी पानी ही भरा गया था। जबकि वो जबरन दो बाल्टी पानी भरने की बात कहकर उसपर टूट पड़ा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

फिलहाल इस घटना की जानकारी पीड़ित महिला के द्वारा लाखो थाना पुलिस को दी गई है और घटनास्थल पर लाखो थाना की पुलिस पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -