बिहार सरकार के मंत्री सह बेगूसराय प्रभारी मंत्री डाॅ शमीम अहमद ने जल जीवन हरियाली अंतर्गत गठित जिला परामर्शदात्री समिति की समीक्षात्मक बैठक की

बैठक में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, डीएम बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी भी थे मौजूद।

बैठक में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, डीएम बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी भी थे मौजूद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में 22 मई को कारगिल विजय सभा भवन में जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत गठित जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक आहुत की गयी। अध्यक्ष के निदेशानुसार बैठक प्रारंभ करने की कार्यवाही उप विकास आयुक्त बेगूसराय द्वारा किया गया। उप विकास आयुक्त बेगूसराय द्वारा बताया गया कि प्रथम बैठक जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत गठित जिला परामर्शदातृ समिति दिनांक 17 दिसंबर 2019 में आहूत की गयी थी। उसके बाद कोरोना के कारण बैठक नहीं हो सकी थी।

बैठक में मुख्य रूप से जल जीवन हरियाली से संबंधित तथ्यों पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सार्वजनिक कुआँ, चापाकलों, नलकूपों के नजदीक सोख्ता निर्माण में पीएचईडी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकलों की संख्या 23761 एवं शहरी क्षेत्रों में 1435, सार्वजनिक कुआं के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में 1916 एवं शहरी क्षेत्रों में 772 संख्या है। इसमें नगर निकाय द्वारा 484, पी०एच०ई०डी० द्वारा 229 एवं पंचायती राज द्वारा 612 कुआँ का जीर्णोद्वार कराया गया है।

Midlle News Content

सोख्ता एवं अन्य जल संचयन हेतु ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 6320 कार्य पूर्ण किया गया, नगर निगम, नगर निकाय द्वारा 807 पीएचईडी द्वारा 183 एवं पंचायत राज द्वारा 441 सोख्ता निर्माण का कार्य किया गया। सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का जीर्णोद्वार की संख्या 266 है एवं सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं में 269 अतिक्रमित जल संरचनाओं में 269 को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

इसमें पौधशाला का सृजन एवं नर्सरी का सृजन जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा प्रत्येक प्रखंड में 1-1 पौधशाला एवं नर्सरी (शाम्हो प्रखंड को छोड़कर) किया जाना है। जन जागरूकता अभियान हेतु दीवार लेखन, होर्डिंग / फ्लैक्स आदि का कार्य करवाया जा रहा है। रेन वॉटर हारवेस्टिंग में शिक्षा विभाग द्वारा 124, भवन निर्माण विभाग द्वारा 95 एवं नगर निगम द्वारा 10 को पूर्ण कर लिया गया है।

मौके पर सांसद (राज्यसभा) राकेश सिन्हा के द्वारा बताया गया कि जल की महता इसी से समझी जा सकती है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होगा तो वो जल के लिये होगा। बेगूसराय जिलान्तर्गत भगवानपुर, नावकोठी, शाम्हो एवं खोदाबंदपुर में जल स्तर 04 मीटर नीचे जा चुका है। उनके द्वारा बताया गया कि बेगूसराय में प्रतिदिन 25 लाख लीटर पानी की बर्बादी आरओ के उपयोग होने के कारण हो रही है। इससे पूर्व बेगूसराय रेड जोन में आ जाए पानी की बचाव हेतु जागरूकता एवं जल जमाव की समस्या को दूर करने का सुझाव दिया गया।

उनके द्वारा कांवर झील रामसर साईट को सुरक्षित रखने के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी है। अध्यक्ष परामर्शदातृ समिति सह विधि मंत्री द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान को रेखांकित करते हुये बताया गया कि सार्वजनिक जल संरचना कुआं, तालाब, पोखर एवं नहर का जीर्णोद्वार एवं निर्माण पर बल दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है एवं इसकी सफलता सभी जनप्रतिनिधियों एवं सभी पदाधिकारियों के सहयोग एवं आपसी समन्वय पर निर्भर करती है।

बैठक में बिहार सरकार के मंत्री विधि विभाग बिहार सरकार सह परामर्शदातृ समिति डॉ शमीम अहमद माननीय सांसद (राज्यसभा) राकेश सिन्हा, जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, अध्यक्ष जिला परिषद सुरेंद्र पासवान, मुख्य पार्षद, नगर निगम, बेगूसराय पिंकी देवी, उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, नगर परिषद बीहट एवं बलिया के मुख्य पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधगण सहित सभी संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -