तेघड़ा में मुख्य पार्षद पद पर सोनाली और उप मुख्य पार्षद पद पर जीनत ने जीत का परचम लहराया

0

 

डीएनबी भारत 

तेघड़ा नगर परिषद के चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर कन्हैया सिंह की धर्मपत्नी सोनाली भारती ने ऐतिहासिक जीत हासिल किया। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर जीनत प्रवीण ने जीत दर्ज की। मुख्य पार्षद पद पर कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें सोनाली भारती को कुल 7837, नीलम देवी को 5279, अझली देवी को 4098, मंजूषा देवी को 2848, सुशीला देवी को 1830, रेहाना खातुन को 1677 और शालिनी देवी को 1530 मत प्राप्त हुये। इस प्रकार सोनाली भारती ने 2558 वोट से अपने प्रतिद्वंदी नीलम देवी को पराजित कर शानदार जीत हासिल किया। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें जीनत प्रवीण को 6176, प्रियम देवी को 6036, रागिनी देवी को 4430, नसीमा खातुन को 3990, सोनी देवी को 3178 और पूनम देवी को 1289 मत प्राप्त हुये। जीनत प्रवीण ने 130 मत के छोटे अन्तर से जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त किया। प्रथम बार तेघड़ा नगर परिषद के लिये हुये चुनाव के परिणाम ने कई मायने में मिशाल प्रस्तुत किया है।

Midlle News Content

इस चुनाव में धनबल को जनता ने सिरे से नकार दिया वहीं राजनीतिक प्रतिबद्धता विखंडित नजर आया। धर्म और जाति का सिक्का भी नहीं चला। इस जीत पर पूर्व उप प्रमुख रामनरेश सिंह ने मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है कि सोनाली को जनता ने अपार बहुमत से जिताया है। निर्वाचित मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। जनता ने मुझपर जो विश्वास व्यक्त किया है हम उनके विश्वास पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। मतगणना को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता थी। चुनाव परिणाम आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में जश्न का माहौल था। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। मुख्य पार्षद पद पर सोनाली भारती एवं उप मुख्य पार्षद पद पर जीनत प्रवीण की जीत पर लोगों ने बधाई दी है।

बेगूसराय तेघड़ा से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored -

- Sponsored -