तेघड़ा में लव, सेक्स, शादी और धोखा के बाद दबंग लड़का के परिजन ने लड़की और उसके परिजन की जमकर की पिटाई

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र का मामला, पड़ोसी युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का बनाया शिकार, पंचायत के बाद हुई शादी, फिर हुआ दहेज का डिमांड और लड़की के साथ प्रताड़ना, फिर लड़का हुआ फरार, तब पीड़ित लड़की पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी दर्ज और अब दबंग लड़का परिजन ने पीड़ित लड़की और उसके माता पिता की कर दी जमकर पिटाई, तेघड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर की शुरू की जांच-पड़ताल पड़ताल ।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पड़ोस के युवक ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण किया, बाद में पंचायत के फैसले के बाद मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के 1 सप्ताह बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। लव सेक्स और धोखे कि यह सनसनीखेज मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड नंबर 5 की है।

दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज होने के बाद जमानत मिलने के बाद लड़के के मां पिता ने आज एक बार फिर लड़की और लड़की के घरवालों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर लड़की और उसकी मां को बीच सड़क पर लाठी-डंडे से पिटाई की जा रही है।

Midlle News Content

दरअसल तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड 5 निवासी सविता कुमारी का उसके पड़ोस के भविष्य कुमार के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण किया गया और लड़की कई बार गर्भवती भी हुई। जिसका जबरदस्ती लड़का ने गर्भपात करा दिया गया।

लड़की के बार बार कहने के बाद जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो बात पंचायत तक पहुंची और बाद में पंचायत के स्तर पर सुलहनामा किया गया और 17 मई 2023 को दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई। आरोप है कि शादी के 1 सप्ताह बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करने लगे और प्रताड़ित करने लगे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने 14 जून 2023 को तेघड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़का अभी भी फरार है जबकि उसके माता-पिता ने न्यायालय से जमानत करा ली। जमानत मिलने के बाद आज एक बार फिर लड़के के माता पिता ने लड़की और उसकी मां की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का बाद पीड़ित पक्ष ने तेघरा थाना में शिकायत की है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored -

- Sponsored -