बेगूसराय में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान, मक्के की फसल हो रही है बर्बाद

मामला बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड अंतर्गत दौलतपुर चलकी बहियार का।

मामला बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड अंतर्गत दौलतपुर चलकी बहियार का, किसान की सुधि लेने वाला कोई नहीं।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में किसानों के लहलहा रहे फसलों पर नीलगायों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चलकी बहियार का है। जहां नीलगाय की समूह के आतंक से किसान परेशान हैं।

दौलतपुर पंचायत के चलकी निवासी जद्दु महतो के पुत्र सिकंदर कुमार के चलकी बहियार स्थित खेत मे लगे लाहलाहाते मक्के की फसल को नीलगाय ने रौंदकर बर्बाद कर दिया है। शुक्रवार को अहले सुबह जब किसान अपने खेत पर पहुंचते हैं तो तैयार फसल की हालात देखकर छाती पीटने लग जाते हैं। पीड़ित किसान ने बताया कि सागी युकों बैंक शाखा से खेती के लिए 50 हजार रुपया ऋण लेकर खेती किए थे।

Midlle News Content

पीड़ित किसान अपने खेत में मक्का और गन्ना की फसल लगाए थे। बैंक से लिये गये ऋण से भी जब खेती का काम पूरा नहीं हुआ तो कुछ स्थानीय लोगों से भी खेती में अच्छा पैदावार होगा इसको लेकर ब्याज पर रूपया लिये थे। अब जब फसल तैयार होकर घर लाने का समय आया तब नीलगायों ने उनके अरमानों को रौंद दिया।

फिलवक्त किसानों के सामने अपने और अपने परिवार के रोजी रोटी की चिंता के अलावे बैंक व महाजनों के कर्ज का चुकता की चिन्ता सता रही है। वहीं पीड़ित किसान ने फसलों की बर्बादी की सूचना स्थानीय कृषि पदाधिकारी को दिया है। तथा जिला प्रशासन से फसल मुआवजा राशि देने का मांग की है।

बताते चले कि बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल बरियारपुर दौलतपुर आदि पंचायतो के किसान वर्तमान समय में नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। हालात के जानकारी के बावजूद स्थानीय प्रशासन मौन है। जिससे किसानों में असंतोष व्यपात है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -