मानदेय नहीं मिलने से नाराज पंप संचालक करेंगे हड़ताल

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंप संचालक ने लिया निर्णय।

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंप संचालक ने लिया निर्णय।

डीएनबी भारत डेस्क 
लगभग तीन वर्ष से मानदेय नहीं मिलने से नाराज खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल पंचायत के नल-जल योजना के सभी 18 पंप संचालक हड़ताल करेंगे। सभी पंप संचालक एक अगस्त से अनिश्चितकालीन नल जल बंद कर धरना पर बैठेंगे।

Midlle News Content

इस संबंध मेंं मेघौल पंचायत के पंप संचालक कन्हैया दास, राजाराम महतो, शुभम कुमार, गोविंद प्रसाद सिंह, धीरज कुमार, सानिया कुमारी, सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, जागो पासवान, संतोष कुमार, इन्द्रकांत मिश्र, चंदन कुमार सिंह, विनय कुमार, गुंजन कुमारी, राम शंकर महतो, मानस कुमार व राजा कुमार ने मीडिया को दी पूरी जानकारी।

साथ ही पंप संचालको  ने बताया कि लगभग 42 से 43 माह में मात्र 7 माह का मानदेय मिला है। बाकी अब तक नहीं मिला है। मानदेय की मांग किए जाने के बावजूद राशि नहीं दी जाती है। इस कारण कई पंप संचालक के परिवार के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

पंप संचालकों ने पूर्व में भी कई बार मानदेय की मांग को लेकर छोटे स्तर पर आन्दोलन शुरू किया था। लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद पंप चालू कर दिया था। लेकिन इस बार सभी 18 पंप संचालक मानदेय की मांग को लेकर एक अगस्त से आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना आन्दोलन शुरू करने जा रहे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -