शादी से पहले उठी अर्थी, रेलकर्मी युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा वार्ड 04 की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा वार्ड 04 की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क

सहायक थानाक्षेत्र गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत नप बीहट क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा वार्ड 04 निवासी संजय सिंह उर्फ लापीजी के लगभग 25 वर्षीय पुत्र रेलकर्मी राहुल कुमार के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया। उक्त घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Midlle News Content

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि मृतक युवक को ग्रुप डी रेल विभाग में पांच छह महीने पहले नौकरी हुई थी और उसका शादी भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में तय हुआ था। 29 जनवरी को तिलक सगुण कार्यक्रम था। जिसको लेकर युवक के घर में तैयारी चल रही थी। रविवार की शाम घर से लोग मां बहन सभी बजार खरीदारी करने गये थे। उसी समय युवक ने अपने को अकेला पाकर घर बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

अपनी चार बहनों का एकलौता भाई और माता पिता का एकलौता चिराग राहुल की शादी से पहले अर्थी उठ गई। लोगों ने बताया कि घटना रविवार की शाम लगभग 05 बजे की है। लेकिन परिजन जब बाजार से घर लौटे तब घर का दरवाजा बंद देखकर चिंतित हो गये और जोर जोर से आवाज लगाने लगे। तब पड़ोसियो की मदद से घर में प्रवेश पाया गया और युवक का करकट वाले घर में पाइप में फंदे से लटका शव देख सबों के होश उड़ गये।

इधर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर गढ़हरा थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। और युवक का मोबाइल जप्त कर मौत किस कारण हुई है का पता लगाने में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़का बहुत शालीन स्वभाव का था। और घटना से पूर्व शादी का कार्ड बांटकर आया था। गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि डिप्रेशन में युवक था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -