वीरपुर में विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

बेगूसराय जिला के वीरपुर बीडीओ अरुण कुमार निराला को जाप नेताओं ने मांग पत्र सौंपा।

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया।

Midlle News Content

धरना को संबोधित करते हुए पार्टी नेता राम रतन शर्मा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर जल-जमाव, जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनने में परेशानी, पेयजल की किल्लत व सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई का अनुभव कर रहे हैं।

मुजफ्फरा मध्य विद्यालय व फजिलपुर गांव के पास वर्षो से जलजमाव की समस्या है। जिससे अब बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव, संजय सोनी, सुजीत कुमार, चन्दन कुमार, सुबेश कुमार आदि ने भी अपने विचारों को रखते हुए बीडियो अरुण कुमार निराला को मांग पत्र सौंपा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -