तेलन गांव में अज्ञात चोरों ने की चार घर में चोरी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र की घटना पुलिस कर रही है मामले की जांच।

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र की घटना, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत स्थित तेलन गांव में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा 4 घर में लाखों रूपया के जेवरात, नगद रूपया एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार तेलन गांव निवासी मणिकांत सिंह के पुत्र मुकुल सिंह एवं तेलन के दरियागाछी निवासी रामबाबू सिंह एवं उनके पुत्र भोला कुमार ,भरत सहनी ,अजीत महतो के घर में चोरों ने चोरी कर ली।

Midlle News Content

इस संबंध ने मुकुंद सिंह की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि घर में सभी सोए थे की चोरों ने हमारे घर में घुस कर हमारे घर के कमरा को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरा में चोरों ने घुस कर ट्रंक को तोड़कर 2 भरी सोना का टीका, सोने का 2भर का बाली और गुल्फी, चांदी का सिक्का 5 भरी एवं जमीन का कागज चोरी कर ली।

वहीं रामबाबू सिंह एवं उनके पुत्र भोला कुमार ने बताया कि मेरे घर से दो मोबाइल की चोरी हुई, खखर महतो के पुत्र अजीत महतो ने बताया कि चोरों ने मेरे घर में घुसकर बक्सा से 5हजार रुपया नगद ले लिया। जबकि टूना सहनी के पुत्र भरत सहनी ने बताया कि चोरों ने घर में घुस कर 7हजार रुपए नगद की चोरी की है।

वहीं जवाहर महतो सहित तीन चार घर में लोगों के जग जाने के कारण अन्य घरों में चोरों द्वारा चोरी का प्रयास विफल रहा। इधर भगवानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि पुलिस निरीक्षक सह थानाआध्यक्ष प्रतोष कुमार मामले की छानबीन में जुटे हैं।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored -

- Sponsored -