बछवाड़ा में पत्नी ने देवर संग मिलकर रची पति के हत्या कि साजिश, आरोपी देवर, भाभी सहित पांच गिरफ्तार

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव की घटना।

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां बेगूसराय पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर कांड का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि अजय साहनी की पत्नी अपने देवर के प्यार में इतना पागल था कि देवर के साथ मिलकर अपनी ही पति की हत्या कर शव को एक झाड़ी में फेंक दिया था। कहते हैं साथ जीने मरने के कसम खाने वाले आज खुद पति की हत्यारा बन गई। हत्या का खुलासा होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है।

वहीं बेगूसराय पुलिस ने हत्या में शामिल भाई और पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल अपने दोस्तों के साथ मिलकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया था। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की है। बताते चले की 19 नवम्बर घर से अचानक अजय साहनी लापता हो गाया था। वहीं अजय साहनी का शव राजापुर बहियार के एक झाड़ी में फेंका हुआ मिला था।

इस ब्लाइंड मर्डर को खुलासा करने में पुलिस को थोड़ा सा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन पुलिस ने परत दर-परत हत्या का खुलासा कर दिया। वहीं पुलिस ने हत्या में शामिल देवर, भाभी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक अजय सहनी की पत्नी भी इस हत्याकांड में शामिल थी। और अपने देवर के प्यार में पागल होकर उसने इस घटना में उसका साथ दिया। शव को ठिकाना लगाने के लिए बांध किनारे झाड़ी में फेंक दिया था।

Midlle News Content

एसपी योगेन्द्र कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए अजय सहनी हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बछवाड़ा थानान्तर्गत राजापुर निवासी अजय सहनी की हत्या कर शव को बांध किनारे झाड़ी में फेंका गया था। इस मामले का 4 दिनों में उद्भेदन किया गया है। घटना में शामील मृतक भाई, पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक के छोटे भाई का अपनी भाभी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए छोटे भाई ने अपने दोस्तों का सहारा लिया और षडयंत्र रचकर बड़े भाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर को 11 बजे रात में बछवाड़ा थानान्तर्गत राजापुर गांव निवासी अजय सहनी की अज्ञात अपराधियों द्वारा गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बांध के किनारे झाड़ी में फेंके जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया था।

इस मामले की जांच के लिए एसपी योगेंद्र कुमार ने तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमें अंचल निरीक्षक तेघड़ा, पुनि राजीव लाल, पुनि अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाडा, पुअनि अरविन्द कमार सुमन अपर थानाध्यक्ष बछबाड़ा, सशस्त्र बल बछवाड़ा थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

वही जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तब अभियुक्तों ने हत्याकांड में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मृतक अजय सहनी की पत्नी अंजली देवी का अपने देवर धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी के साथ प्रेम प्रसंग था। कुछ महीने पहले मृतक अजय सहनी के द्वारा अपने भाई एवं पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पाये जाने पर उसके साथ मारपीट कर दिल्ली चला गया था। छठ पूजा के मौके पर जब अजय सहनी अपने घर राजापुर आया तब छोटा भाई धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी अपने दोस्तों के साथ मिलकर षडयंत्र रचते हुए चंदन सहनी से अपने भाई अजय सहनी को बांध पर बुलाया।

जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद शव को झाड़ी में छिपा दिया। वहीं आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। हत्या का खुलासा होने के बाद जो बातें सामने आई उसे सुनकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। इलाके में यही चर्चा हो रही है कि कैसे कलयुगी भाई ने भाभी के चक्कर में बड़े भाई की हत्या कर दी। वहीं गिरफ्तार अपराधियों में धर्मवीर सहनी उर्फ छोटू सहनी , अंजली देवी, चंदन सहनी, कारी सहनी, सौरभ कुमार एवं गौरी सहनी शामिल है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -