बछवाड़ा में गंगा स्नान के दौरान एक लड़की की डुबने से हुई मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव के बिशनपुर गंगा घाट की घटना।

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव के बिशनपुर गंगा घाट की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक लड़की की डुबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया एवं ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर 6 की है। मृतक लड़की की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर 6 निवासी अशोक कुमार की पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया कि आज अपने दादी के साथ रिया कुमारी गंगा स्नान के लिए बिशनपुर गंगा घाट गई हुई थी। गंगा स्नान करने के दौरान रिया कुमारी का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चली गई। और वह डूबने लगा। वहां पर मौजूद लोग डूबते रिया कुमारी को देखकर बचाने का प्रयास किया।

लेकिन अधिक पानी में चले जाने के कारण रिया कुमारी की मौत डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद स्थानीय गोताखोर के द्वारा काफी खोजबीन के बाद मृत रूप में लड़की का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। फिलहाल इस घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को लगी। मौके पर बछवाड़ा थाना के पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलं

- Sponsored -

- Sponsored -