बेगूसराय गढ़हरा के ऋषिकेश ने फुटबॉल प्रशिक्षक के रूप में रचा इतिहास, खेल प्रमियों में खुशी की लहर

बेगूसराय जिला के दर्जनों महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के सपने होगें साकार।

0

बेगूसराय जिला के दर्जनों महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के सपने होगें साकार। 18 से 28 जनवरी तक अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के माध्यम से खेलो इंडिया अंडर-17 स्टेट महिला फुटबॉल खेल का पहली बार हो रहा है आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी प्रखण्ड के गढ़हरा निवासी अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी बिहार टीम के टेक्निकल मैनेजर सह कोच ऋषिकेश सिंह के प्रयास से राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बिहार टीम को तीसरा स्थान मिला है। जो बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है। बिहार में पहली बार हीरो यूथ इंडियन लीग अंडर-17 का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में किया गया। यह आयोजन अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के द्वारा किया गया।

बिहार में होने वाला अभी तक का यह पहला प्रोफेशनल टूर्नामेंट था। जिसके आयोजक अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी थे। पूरे भारत में एक ही समय 10 जगह आयोजित हुआ यह खेल कार्यक्रम काफी आकर्षक था। जो बिहार के लिए विशेष रोमांचक पल रहा। इसमें 5 टीम शामिल हुए। पहला अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी बिहार, दूसरा हैदराबाद फुटबॉल क्लब ऋतिक रोशन टीम, तीसरा उड़ीसा गवर्नमेंट, चौथा हीरोज उत्तर प्रदेश और पांचवा स्वदेश यूनाइटेड हिमाचल प्रदेश की टीम खेल महोत्सव में शामिल हुए।

Midlle News Content

बिहार टीम को इस प्लेटफार्म तक लाने में बेगूसराय जिला के बरौनी अंतर्गत गढ़हरा निवासी ऋषिकेश सिंह और सहयोगी मुगलसराय निवासी विवेक कुमार का काफी योगदान रहा। बिहार फुटबाल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन, कोच संतोष सिंह, अल्फा एकेडमी के डायरेक्टर सुमित प्रकाश का सहयोग भी सराहनीय रहा। पूरे इंडिया से 16 टीम ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। बिहार में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी का तीसरा स्थान रहा। पहली बार बिहार में हुई इस तरह के खेल प्रतिस्पर्धा में टीम का तीसरा स्थान पाना गौरव की बात है।

इसमें प्रथम स्थान स्वदेश यूनाइटेड हिमाचल प्रदेश, दूसरा स्थान उड़ीसा से उड़ीसा गवर्नमेंट टीम और तीसरा बिहार का अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी बिहार ने हासिल किया। अल्फा टीम चंदन यादव से कोचिंग पाकर पंजाब में ट्रायल देकर इंडिया टीम में अंडर-17 के लिए चयनित हुए। अल्फा एकेडमी से हुई सफर की शुरुआत से राष्ट्रीय इंडिया टीम में अपनी जगह बनाई जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन मुंबई मुख्यालय में बिट डालने पर बिहार में पहली बार ऋषिकेश सिंह के माध्यम से खेल का आयोजन बिहार में हो सका है।

वहीं श्री सिंह ने बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत 18 से 28 जनवरी तक अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के माध्यम से खेलो इंडिया अंडर-17 स्टेट महिला फुटबॉल खेल का आयोजन पहली बार होना है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसमें बेगूसराय जिले से भी दर्जनों महिला फुटबॉल खिलाड़ी शामिल होगी। इससे इनके हुनर में चार चांद लगेंगे और ये आगे बढ़कर बिहार ही नहीं देश दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना साकार कर सकते हैं।

खेलप्रेमियों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर

बेगूसराय जिला के गढ़हरा निवासी ऋषिकेश की इस उपलब्धि पर राजेश मार्शल, मुक्तेश्वर वर्मा,सुनील सिंह, पंकज मिश्रा, पूर्व मुखिया शिवेन्द्र सिंह, अरूण श्रीवास्तव, मो दानिश महबूब, शिवजी कुमार, जीवानंद मिश्र, दिलीप प्रसाद, कृष्णनंदन राय आने बधाई दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -