भाजपा नेता सह पूर्व सैनिक हत्याकांड का खुलासा, हत्याकांड में संलिप्त 1 अपराधी गिरफ्तार 3 ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र सोनपुरडीह गांव में 11 अक्टूबर को भाजपा नेता सह पूर्व सैनिक विजय कुमार सिंह को दिन-दहाड़े अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी।

0

बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र सोनपुरडीह गांव में 11 अक्टूबर को भाजपा नेता सह पूर्व सैनिक विजय कुमार सिंह को दिन-दहाड़े अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने 11 अक्टूबर की सुबह बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरडीह गांव निवासी भाजपा नेता सह पूर्व सैनिक विजय कुमार सिंह की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी मामले में बड़ी सफलता पाते हुए घटना का उद्भेदन किया है। बेगूसराय पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद हत्याकांड में संलिप्त 01 अपराधकर्मी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड में शामिल 03 अन्य अपराधियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए बाध्य किया है।

विजय कुमार सिंह (पूर्व सैनिक) सा० सोनापुर डीह वार्ड नं0 16 थाना नयागांव बेगूसराय जिला की हत्या सुबह करीब 06:35 में मध्य विद्यालय सोनापुरडीह से आगे अपने घर लौटने के क्रम में अपराधियों के द्वारा गोली मारकर कर हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में आवेदक अंकित कुमार सिंह (मृतक के पुत्र) के लिखित आवेदन के आधार पर नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Midlle News Content

घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कोड के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें नयागांव थानाध्यक्ष ज्योति कुमार, शस्त्रबल नयागांव, जिला सूचना इकाई एवं तकनीकी टीम को शामिल किया गया।

विशेष टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस कांड में संलिप्त एक अपराधी शशि सिंह उर्फ सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने उक्त हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। वहीं इस हत्याकांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी तीन अपराधी प्रहलाद सिंह, रणजीत सिंह एवं राकेश कुमार उर्फ गांगा सभी  सोनापुरडीह थाना- नयागाव निवासी ने भी बढ़ते पुलिस दविश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

हत्या का कारण 

इस हत्याकांड का कारण वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद में मृतक विजय कुमार सिंह के पुत्र कुणाल कुमार उर्फ दिल्लु की हत्या अजीत कुमार सिंह, मुकेश कुमार उर्फ भूल्लू  दोनों सोनापुरडीह निवासी, गुलशन कुमार रामदीरी टोला रामनगर निवासी एवं विवेक कुमार उर्फ बटोही रामदीरी टोला आकाशपुर मटिहानी थाना निवासी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुकेश कुमार, अजित सिंह, गुलशन जेल में है एवं विवेक कुमार उर्फ बटोही फरार है। इनके पुत्र कुणाल कुमार के हत्याकांड के मामले में माननीय उच्च न्यायालय पटना में सजा के बिन्दु पर मृतक विजय कुमार सिंह (पूर्व सैनिक) की गवाही होनी थी।

- Sponsored -

- Sponsored -