संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना एकमात्र उद्देश्य- भाजपा बेगूसराय

बेगूसराय जिला के सभी सांगठनिक मंडल ईकाईयों में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध कार्यक्रम का होगा आयोजन।

बेगूसराय जिला के सभी सांगठनिक मंडल ईकाईयों में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध कार्यक्रम का होगा आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में जिला भाजपा के द्वारा संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन सिंह उपस्थित थे।

Midlle News Content

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा एवं युवा अध्यक्ष सुमित सन्नी ने बताया कि भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और इसके लिए कुछ दिनों बाद प्रदेश स्तर के नेता बेगूसराय पहुंचेंगे। जिसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।

वहीं बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने खगड़िया में पुल गिरने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिहार सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त है और पूल गिरने की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए जो भी इसमें जो भी दोषी हो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा विधायक कुंदन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है और वह दूसरे प्रदेशों में गली-गली घूमने का काम कर रहे हैं जबकि उनके खुद के प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और करोड़ों की लागत से बने पुल ध्वस्त हो रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट बालू बंदी एवं शराबबंदी दोनों ही विफल हो चुका है और सिर्फ वह अन्य प्रदेशों में अपनी पीठ थपथपाते घूम रहे हैं।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -