बीडीओ ने जलजमाव स्थल का किया निरीक्षण,बरियारपुर पश्चिमी व खोदावन्दपुर में वर्षों से है जलजमाव की समस्या

 

निरीक्षण पश्चात मुहल्ले की दुर्दशा को देखते हुए बीडीओ ने तत्काल जेसीबी से नाले का उड़ाही कर जल निकासी का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 12 एवं खोदावन्दपुर पंचायत के वार्ड चार में वर्षों से लगे जलजमाव का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात मुहल्ले की दुर्दशा को देखते हुए बीडीओ ने तत्काल जेसीबी से नाले का उड़ाही कर जल निकासी का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। बाद में योजना लेकर यहां पर स्थाई व्यवस्था के तहत पूर्व से निर्मित क्षतिग्रस्त नाला का पक्का मरम्मती करने का आश्वासन दिया।

Midlle News Content

मौके पर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, उपमुखिया राकेश रामचंद महतो, समाजसेवी रोहित कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, रामचलितर महतो, रामजपो महतो सहित अनेक लोग मौजूद थे। वही बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वह आबादी जो एसएच 55 से पश्चिम बसा हुआ है। उस क्षेत्र के वर्षा का पानी निकालकर मुख्य नाला में गिरता है। वहां से निकलकर वार्ड 12 स्थित ग्रामीण नाला में मिलता है।

उपमुखिया के दुकान के समीप एवं उससे आगे नाला मिट्टी देकर जाम कर दिया गया है, जिसके कारण वार्ड 12 के मुहल्ले में महिनों से जलजमाव है, लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। जबकि खोदावन्दपुर पंचायत का वार्ड चार में ग्रामीण पक्की सड़क के दोनों ओर पक्का नाला निर्मित है, जिसमें ढक्कन नहीं है। आगे चलकर इसका निकास नहीं है। जलनिकासी नहीं होने के कारण दोनों नाला में मिट्टी व कचरा भर गया है, जिसके कारण नाला का पानी उपटकर सड़क पर जमा रहता है। यहां यह स्थिति सालोभर रहता है।

लोग सड़क पर जमे, सड़ें एवं बजबजाते कीड़ें से होकर रोज आते जाते हैं। जिससे मुहल्लेवासियों को परेशानी होता है। स्थानीय लोगों ने जल जमाव से समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि वार्ड चार में गौरवद्धा तीन बटिया के समीप यदि पुलिया का निर्माण हो जाता है। तब वार्ड चार के दोनों ओर सड़क का जमा पानी तीन बटिया में बनने वाले पुलिया से होकर कृषि विज्ञान केन्द्र के पूर्वी छोड़ में निर्मित नहर में गिर जायेगा, तभी लोगों को जलजमाव से स्थाई निजात मिलेगा।

मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने कहा कि पंचायत के ग्राम सभा के माध्यम से योजना का प्रस्ताव स्वीकृत कर बरियारपुर पश्चिमी व खोदावन्दपुर में पक्का नाला व पुलिया का निर्माण कर जलजमाव का स्थाई समाधान का प्रयास किया जायेगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -