बासन्ती नवरात्र में शुक्रवार को हुई मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा अर्चना

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बासन्ती नवरात्र के आलोक में शुक्रवार को भगवती दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र के चौथे दिन प्रखंड क्षेत्र के मेघौल एवं बाड़ा गांव के चैती दुर्गा मंदिरों में भगवती दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र में पंडितों द्वारा दुर्गा शप्तशती का पाठ भी लगातार जारी रहा।

बाड़ा चैती दुर्गा मंदिर के साधक व बाड़ा गांव निवासी पं बालेश्वर झा ने  बताया कि मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा करने से साधक के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावे धन धान्य की भी बृद्धि होती है। बताते चलें कि बासन्ती नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -