बरौनी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज एवं लिफ्ट जल्द होगा यात्रियों की सुविधा को समर्पित

बेगूसराय, चकिया हाॅल्ट, गढ़हरा यार्ड, लखमिनियां, तेघड़ा, बछवाड़ा स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

बेगूसराय, चकिया हाॅल्ट, गढ़हरा यार्ड, लखमिनियां, तेघड़ा, बछवाड़ा स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार किया जाएगा

डीएनबी भारत डेस्क 

सोनपुर मंडल संसदीय कार्य समिति की बैठक में बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सोनपुर मंडल रेल प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने बरौनी, बेगूसराय, बछवाड़ा, तेघड़ा, लखमिनयां, तिलरथ स्टेशन सहित गढ़हरा यार्ड एवं चकिया हाॅल्ट पर यात्री सुविधा विस्तारीकरण एवं स्टेशन की सौन्दर्यीकरण के मुद्दे पर विस्तार से क्षेत्र की रेल संबंधित सुझाव दिए। जिसके आलोक में डीआरएम सोनपुर नीलमणि ने सांसद सह केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि को उचित पहल का आश्वासन दिया।

रेल यात्रियों के लिए जल्द समर्पित होगा बरौनी जंक्शन पर लिफ्ट एवं फुटओवर ब्रिज के साथ अन्य सुविधा।

केशव शाण्डिल्य ने बताया कि संसदीय कार्य समिति की बैठक में बरौनी जंक्शन पर यात्री सुविधा की दिशा में निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज एवं लिफ्ट बहुत जल्द यात्रियों की सुविधा को समर्पित हो जाएगा। वहीं उन्होंने बैठक में बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म नं 1 का अतिशीघ्र निर्माण, बरौनी स्थित दोनों फुट ओवर ब्रिज के समानांतर फुटओवर ब्रिज का निर्माण, बरौनी जंक्शन पर प्लेटफार्म 2 एवं 3 पर शौचालय का निर्माण, बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नं 2 पर पर यात्री शेड का निर्माण, बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म 3 एवं प्लेटफार्म 8 पर लिफ्ट का निर्माण, बरौनी जंक्शन पर रैम्प का निर्माण किया जाए।

Midlle News Content

वहीं श्री शाण्डिल्य ने बैठक में बरौनी जंक्शन पर स्वचालित सीढ़ी का निर्माण, बेगुसराय जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज का विस्तार,  बेगुसराय स्टेशन पर लोहिया नगर की तरफ (उतरी हिस्से ) से भी निकास की व्यवस्था, बेगुसराय स्टेशन पर 4 नं प्लेटफार्म का निर्माण, न्यू बरौनी स्टेशन पर शौचालय का निर्माण, न्यू बरौनी स्टेशन पर रैम्प का निर्माण, न्यू बरौनी स्टेशन के पूर्वी भाग में बुकिंग ऑफिस तक पहुंच पथ का निर्माण, न्यू बरौनी स्टेशन पर लिफ्ट का निर्माण, तिलरथ स्टेशन पर प्लेटफार्म 1 एवं 2 शौचालय का निर्माण, तिलरथ के प्लेटफार्म नं 1पर नए यात्री शेड का निर्माण, तिलरथ के प्लेटफार्म नं 1 एवं 2 पर पेयजल कि व्यवस्था का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया।

सिमरिया शीतला माता मंदिर के पास पैदल पार पथ एवं भूमिगत पार पथ का जल्द हो निर्माण

सोनपुर मंडल संसदीय कार्य समिति की बैठक में केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद रेल प्रतिनिधि श्री शाण्डिल्य ने बरौनी स्थित गढ़हरा यार्ड सिमरिया के समीप शीतला माता मंदिर के पास रेलवे के लाईन के ऊपर पैदल पार पथ या भूमिगत पार पथ का निर्माण का मुद्दा फिर उठाया और जल्द निर्माण कार्य कराए जाने की उपस्थित पदाधिकारी से मांग की। वहीं बछवाड़ा स्टेशन के पश्चिम गुमटी सं 22 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण, बछवाड़ा स्टेशन रोड का चौडीकरण, बरौनी रेलवे मैदान का सौंदर्यकरण एवं चहारदिवारी का निर्माण का मुद्दा उठाया।

वहीं उन्होंने राजेन्द्र पुल हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, गढ़हरा यार्ड स्थित ठकुरबाड़ी के पास वीर शहीद उचित सिंह का स्मारक एवं चाहरदीवारी निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य, तेघड़ा स्टेशन के दोनों तरफ सड़क की मरम्मत, तेघड़ा स्टेशन पर यात्री शेड का विस्तार, तेघड़ा स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त रेलवे पुलिस बल की तैनाती, तेघड़ा स्टेशन पर रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था एवं बरौनी स्थित गुमती 8 के पास पनि सं0-180/12 के नीचे जल निकासी हेतु दो पाईन लाईन निकाले जाने का मुद्दा तर्कसंगत तरीके से उठाया। वहीं बैठक में डीआरएम सोनपुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री शाण्डिल्य के द्वारा दिए गये सुझाव को गंभीरता से लेते हुए पहल की बात कही।

सोनपुर मंडल अंतर्गत बेगूसराय जिला के विभिन्न स्टेशनों यात्री सुविधा में होगी बढ़ोत्तरी

रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने बताया कि संसदीय कार्य समिति की बैठक में बरौनी जंक्शन पर यात्री सुविधा की दिशा में निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज एवं लिफ्ट बहुत जल्द यात्रियों की सुविधा को समर्पित हो जाएगा। जिसकी विधिवत विभागीय जानकारी बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ने दिया। जबकि सांसद स। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निर्देश पर पर सोनपुर मंडल अंतर्गत आने वाले बेगूसराय जिला के विभिन्न स्टेशन व हाॅल्ट जैसे न्यू बरौनी स्टेशन पर पेयजल, यात्री शेड की सुविधा, गढ़हरा यार्ड गुड शेड का विस्तारीकरण।

वहीं बेगूसराय स्टेशन पर यात्री शेड निर्माण, बेगूसराय स्टेशन बिल्डिंग का पुनर्निर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार एवं बेगूसराय स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का विस्तार, लखमिनियां स्टेशन पर प्लेटफार्म उचीकरण, लखमिनियां स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का विस्तारीकरण, लखमिनियां में नया शेड निर्माण कार्य, गढ़हरा यार्ड गुड शेड का विस्तारीकरण, दनौली फुलवड़िया लाखो रेल लाइन पर जनसुविधा का विस्तार, बरौनी स्टेशन पर न्यू साइड प्लेटफार्म एवं चकिया हाॅल्ट पर नया टिकट घर एवं यात्री प्रतिक्षालय सुविधा निर्माण का प्रस्ताव दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -