नौ दिवसीय श्री जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर जुटेंगे देश के नामचीन संत महात्मा एवं विद्वान

श्रीरामचरितमानस प्रचार संघ का प्रांतीय सम्मेलन,अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद का होगा भव्य सम्मेलन एवं वैदिक विद्वानों का आयोजित होगा सम्मान समारोह

डीएनबी भारत डेस्क 

मिथिला की पुण्य धरती पर जगत जननी माता जानकी के जन्म उत्सव की तैयारी को लेकर लक्ष्मी नारायण ठाकुर बारी में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें दिनांक 17 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2023 तक नौ दिवसीय श्री जानकी जन्मोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य विपिन चंद्र चौधरी को मनोनीत किया गया इस अवसर पर बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप प्रतिज्ञा भागवत कथा वाचक संजय शास्त्री महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था। भारत के वर्तमान भूत एवं भविष्य के साहित्यिक धार्मिक इतिहास में सीता का स्थान सर्वाधिक शुद्धता वाला सर्वोत्तम स्थान है।

और इसी भावना से अभी प्रेरित होकर श्री रामचरितमानस प्रचार संघ द्वारा तेघरा प्रखंड के लक्ष्मी नारायण ठाकुर बारी में नौ दिवसीय जानकी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता जिसमें प्रथम दिवस कलश यात्रा अखंड रामचरितमानस पाठ श्री राम यज्ञ नाम संकीर्तन जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

श्री सीताराम नाम बैंक का होगा उद्घाटन

Midlle News Content

संजय शास्त्री महाराज ने कहा कि मिथिला की धरती पर सीताराम नाम था शुभारंभ किस वर्ष जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर किया जाएगा। विशेष जानकारी देते हुए श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के संयुक्त महामंत्री अविनाश शास्त्री ने कहा कि जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जिसमें मैथिली परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर ठाकुर का आगमन हो रहा है। इसी आयोजन के मध्य वैदिक ब्राह्मणों का सम्मान समारोह किया जाएगा जिसमें जिले के वेद पाठी ब्राह्मणों को निमंत्रित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है यह आयोजन 9 दिवसीय होगा एवं ऐतिहासिक होगा।

कार्यक्रम का वृत

18 अप्रैल 2023 कलशस्थापन एवं देव पूजन, 19 से 27 अप्रैल 2023, श्री मानस यज्ञ एव मानस अखण्ड पाठ 28 से 30 अप्रैल 2023,श्री रामनाम अखंड संकीर्तन सह प्रान्तीय सम्मेलन श्री रामचरितमानस प्रचार संघ, बिहार प्रदेश 28 अप्रैल 2023, सम्मेलन अंतर राष्ट्रीय मैथिली परिषद, 29 अप्रैल 2023, वैदिक सम्मान समारोह एवं मिथिला क्षेत्रीय श्रीसीताराम नाम बैंक का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय विद्वान होंगे शामिल

पं.जीवेश्वर मिश्र अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष,दिल्ली, कामेश्वर चौपाल,श्री रामजन्म भूमितीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या, डॉ धनाकर ठाकुर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, प्रो परमानन्द मिश्र अवकाशप्राप्त प्राध्यापक रोशरा महाविद्यालय, अमरेंद्र प्रताप सिंह “लल्लू बाबू” राष्ट्रीय अध्यक्ष, गंगासमग्र, डॉ घनश्याम झा प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय शोकहरा बरौनी।

वहीं डॉ जीवानंद झा प्राचार्य, विशेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय,मधुबनी, डॉ शशिकांत पांडेय, विभागाध्यक्ष संस्कृत गणेश दत्त महा विद्यालय बेगूसराय, गोपाल प्रसाद राय(गोपाल दा) सत्संगनगर, देवघर। वहीं समस्त आयोजन श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन, समिति, आलापुर, बरौनी, बेगूसराय, बिहार में होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -