ओमप्रकाश सिंह दुबारा बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोनीत

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं ओमप्रकाश, जिला एवं प्रखंड नेताओं ने दी बधाई।

0

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं ओमप्रकाश, जिला एवं प्रखंड नेताओं ने दी बधाई।

डीएनबी भारत डेस्क 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेतृत्व द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी नेतृत्व ने पार्टी को प्रखण्ड और पंचायत स्तर पर मजबूत करने में लगातार प्रयासरत रहने वाले ओमप्रकाश सिंह को बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी का दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके अध्यक्ष बनने पर बरौनी प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। प्रखंड सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फिर से जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी है।

Midlle News Content

वहीं प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बिहार प्रभारी भक्तचरण दास, बेगूसराय की पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः दायित्व दिया है।उसका वह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डाॅ रजनीश कुमार, चुनचुन राय, कौशल किशोर सिंह, डाॅ जावेद, सुबोध कुमार, श्यामनंदन सिंह कंपनी, मनोज कुमार बबलू, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद राय, राम सेवक सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बरौनी प्रखंड में कांग्रेस सांगठनिक रूप से मजबूत होगा और आम अवाम की समस्याओं को लेकर मुखर होगी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -