बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

बेगूसराय जिला के नप बीहट वार्ड 07 निवासी चंदन कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत।

बेगूसराय जिला के नप बीहट वार्ड 07 निवासी चंदन कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर बुधवार के दोपहर में हुई सड़क हादसे में बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या -07 निवासी राजेंद्र सिंह के उम्र करीब 43 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार सिंह की मौत हो गया। मिली जानकारी अनुसार प्रखण्ड मुख्यालय के सामने एनएच 28 पर अज्ञात वाहन के चपेटे में आ जाने से चन्दन कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे।

Midlle News Content

जिन्हें स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने मौके पर पहुंकरच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिए एन एच 28 एवं अवध तिरहुत सड़क पर स्वतः स्फूर्त सड़क जाम हो गया था।

मौके पर पहुंची मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, बरौनी थाना के प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार, महेंद्र नाथ सिंह, मो आलमगीर, रामकिशोर सिंह एवं गढ़हरा ओपी के कुन्दन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व बल ने मोर्चा संभालते हुए सुझबुझ से सड़क मार्ग पर पुनः यातायात व्यवस्था सामान्य कराया।

वहीं दूसरी तरफ परिजन रजिंद्र सिंह, मोगल सिंह, चौधरी चरण सिंह, रामप्रकाश सिंह, शशि सिंह, गौतम सिंह, ग्रामीण राजू कुमार, दीपक कुमार, राजेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित लोगों ने बताया कि मृतक परिवार का एकलौता कमाऊ पुरुष था और वह स्थानीय पेप्सी फैक्ट्री में काम करने जाता था। वह अपने पीछे विधवा पत्नी, बच्चे, बुढ़े मां – पिता को अनाथ कर चला गया और परिवार के उपर दुःखों का बड़ा पहाड़ टूट गया है। ‌‌वहीं परिजनों सहित ग्रामीणों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -