घर में सोए अलाउद्दीन की गोली मारकर हत्या, पुत्र पर ही हत्या का सौतेली मां लगा रही है आरोप

घटना 26 जनवरी देर रात बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत सिगदाहा गांव की।

0

घटना 26 जनवरी देर रात बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत सिगदाहा गांव की

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिंगदाहा गांव में 26 जनवरी की देर रात मो हसन के 62 वर्षीय पुत्र मो अलाउद्दीन को उनके ही खपरैल घर में सोने की अवस्था में गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला शुक्रवार की अल सुबह प्रकाश में आया है। मृतक की पत्नी हाजरा बेगम ने प्रथम दृष्टया मुंबई में रह रहे अपने तीनों पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि अलाउद्दीन रात में अपने घर में सोया था। तभी करीब दो बजे बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुत्र पर ही हत्या का मां लगा रही है आरोप

घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह बरौनी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी अपने पुत्र पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि उसके तीनों पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।

Midlle News Content

बताया जा रहा है मो अलाउद्दीन अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रहता था और उसके तीनों पुत्र बाहर रहते हैं। लेकिन पुत्र घर का खर्चा नहीं देते हैं। जिसके कारण वह कुछ जमीन बेचकर भरण- पोषण करता था। इसी को लेकर कुछ दिनों से उसका पुत्रों से विवाद चल रहा था। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 वर्ष पहले अलाउद्दीन की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

उसके बाद अलाउद्दीन ने बंगाल में दूसरी शादी की थी और दूसरी पत्नी के साथ गांव में रहता था। पत्नी ने सोए रहने के बावजूद किसी को गोली चलाते नहीं देखा। फिर बेवजह अपने सौतेले पुत्र पर हत्या का आरोप लगा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से हत्याकांड का खुलासा की मांग की है।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मृतक को कान के पास एक गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि मृतक को तीन पुत्र है। जिसमें लालटू बड़ा, मंटू मंझला और रिंटू सबसे छोटा है। जो बम्बई में मजदूरी का काम करता है। ज़मीन बेचने को लेकर अपने सौतेले पुत्र पर पति 62 वर्षीय मो अलाउद्दीन की हत्या का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस संबंध अभीतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। वहीं समाचार संकलन तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -