बरौनी जंक्शन पर 15 सूत्री मांगों को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का विक्षोभ प्रदर्शन

बरौनी जंक्शन के डीजल लॉबी के समक्ष किया गया प्रदर्शन, एरिया मैनेजर बरौनी को दिया गया मांग पत्र।

बरौनी जंक्शन के डीजल लॉबी के समक्ष किया गया प्रदर्शन, एरिया मैनेजर बरौनी को दिया गया मांग पत्र।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को बरौनी जंक्शन पर 15 सूत्री मांगों को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बरौनी गढ़हरा के चारो शाखाओं के द्वारा डीजल लॉबी के समक्ष विक्षोभ प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव एवं संचालन मंडल संगठन मंत्री मो आफताब आलम ने किया।

Midlle News Content

वही मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यूनियन रनिंग कर्मचारी की निम्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने को बाध्य हुआ है। जिसमे प्रमुख मांग है- असपैड के मामले में कर्मचारियों का प्रताड़ना बन्द करना, पुरानी पेंसन को लागू करना, सोलह घंटे के रोस्टर को लागू करना, ट्रेन मैनेजर को एमएसीपी का लाभ दिया जाए।

साथ ही रनिंग कर्मचारियों को 4200, 4600 एवं 4800 सौ ग्रेड पे देना सुनिश्चित हो, कैब के अंदर लगे ईवीवी सिस्टम को हटाया जाय, सवारी गाड़ी एवं मालगाड़ी में डयूटी सिस्टम का घंटा सुनिश्चित किया जाय, रनिंग रूम में मोबाइल जमा कर जांच करना बंद करो, सभी कर्मचारियों को वर्दी भत्ता पांच हजार से दस हजार किया जाय, महिला ड्राइवर के लिये रनिंग रूम में अलग से सुविधा दिया जाए, रनिंग कर्मचारियों को समय समय पर संरक्षा एवं सुरक्षा पर बैठक की जाए।

वहीं अन्य वक्ताओं में शाखा मंत्री डीएम तिवारी, जीवानन्द मिश्रा, विकाश चंद्र सिन्हा, मनोज कुमार गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान में रनिंग रेल कर्मचारी रेल प्रशासन की प्रताड़ना झेलने को विवश हैं। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। मौके पर रत्नेश कुमार, दुर्गा उप्रसाद, कृष्ण मोहन साह, अशोक कुमार झा, रामनिरंजन सिंह, मनीष कुमार, अमर नाथ प्रसाद, गौरी शंकर, बच्चा राम, छोटे लाल, अनिल शाफी, भोला, रणवीर कुमार, उपेंद्र नाथ सिंह, नारायण कुमार, राज किशोर, राकेश कुमार सेवन, विनीत कुमार झा, रंजन कुमार, निरंजन डे के अलावा दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -