बरौनी जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे जंक्शन पर चलती ट्रेन मे चढ़ने की असावधानी एक व्यक्ति पर उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी जान जाते जाते बची। मौके पर मौजुद लोगो ने घायल व्यक्ति को उठा कर इलाज के लिय बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बरौनी स्टेशन की हैं।

Midlle News Content

घायल की पहचान छपरा जिला के नगर थाना क्षेत्र के रिजवाड़ के रहने वाले मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं की घायल मोहमद मुस्लिम  चंडीगढ़ एक्सप्रेस से शिवसागर से छपरा जा रहा था। इसी बीच वह बरौनी स्टेशन पर किसी काम के लिय उतरा तभी ट्रैन खुल गईं।

ट्रेन मे भीड़ होने के कारण वह जैसे तैसे ट्रैन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी वो ट्रैन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जीआरपी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।। जहां उसका इलाज़ चल रहा हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -