बरौनी डेयरी में गोबर से 100 मीट्रिक टन बायोगैस पर आधारित उर्जा उत्पादन संयंत्र का केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में आज बरौनी डेयरी में गोबर से 100 मीट्रिक टन बायोगैस पर आधारित उर्जा उत्पादन संयंत्र का रविवार को बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय डेरी बोर्ड अध्यक्ष मीनेश शाह,ओएनजीसी सीएसआर कार्यकारी निदेशक एपी सिंह, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, दुग्ध संघ बरौनी विजय शंकर सिंह एवं कम्फेड एमडी पटना सह प्रधान सचिव डाॅ एन विजया लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बायोगैस का उद्घाटन किया।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बरौनी डेयरी बिहार में माॅडल डेयरी के रूप में विकसित हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिला के सभी प्रखंड में पशुएंबुंलेश डाक्टर के साथ तैनात सभी आवश्यक दवा और कृत्रिम उपकरण से साथ उपलब्ध कराने के लिए पटना कम्फेड एमडी से कहा केंद्रीय मंत्री के आग्रह पर मौजूद पदाधिकारी ने सहमति दी।यह किसानों के पशु की सुरक्षित भविष्य की ओर बेहतर पहल होगा। और किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

Midlle News Content

उन्होंने किसानों को पशुपालन के साथ आधुनिक तकनीकी कृषि के जुड़ने की सलाह दी। किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करूगा। किसान होंगे समृद्ध तो हमारा गांव ,जिला ,प्रदेश और देश होगा समृद्ध।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बहुत जल्द गोबर से उत्पादित बायोगैस से आम लोगों को ऊर्जा का लाभ मिलेगा। किसानों के लिए या पहला उनकी आर्थिक समृद्धि में काफी सहायक साबित होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -