बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जो चेतवानी दी उसमें अभिभावकों को सजग रहने की आवश्यकता – संजय कुमार गुप्ता

डीएवी एचएफसी, उर्वरक नगर, बरौनी में वार्षिकोत्सव का आयोजन

डीएवी एचएफसी, उर्वरक नगर, बरौनी में वार्षिकोत्सव का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

छोटे-छोटे छोटे बच्चों ने अपने प्रस्तुति के माध्यम से जो चेतवानी दी उसमें अभिभावकों को सजग रहना चाहिए। जिससे हो रहे गलत बदलाव से बचा जा सकता है। उक्त बातें शनिवार को डीएवी एचएफसी बरौनी के शिशु विहार परिसर में भव्य रूप से आयोजित वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह परियोजना प्रमुख हर्ल बरौनी संजय कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।

उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों कि भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी बेगूसराय जोन डी कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम देखकर यह विस्वास नही होता है की इन नौनिहालों के पास भी इतनी क्षमता है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया हमें बच्चों में सही संस्कार शुरू से ही डालनी चाहिए।

जिसमें दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल निरंतर प्रयत्नशील है। वहीं डीएवी एचएफसी, उर्वरक नगर, बरौनी में शनिवार को वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह परियोजना हर्ल बरौनी, संजय कुमार गुप्ता, डीजीएम मानवसंसाधन एनटीपीसी बरौनी श्रीनिवास कुमार, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी बेगूसराय जोन डीएवी कमल किशोर सिंह, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्तीपुर जोन नीरज कुमार प्राचार्य डीएवी इटवा नगर सबिता कुमारी, प्राचार्य डीएवी सूर्यगढा सुधा झा, डीएवी लखीसराय निरंजन कुमार, वी पी प्रोजेक्ट एंड मेंटनेंस हर्ल बरौनी धर्मेन्द्र बग्गा, वीपी टीएस एंड प्रोडक्शन हर्ल के एम बाबू, मुख्य प्रबंधक एचआर हर्ल राकेश पाण्डेय, प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल एचएफसी बरौनी सुमंत घोष ने ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से किया।

Midlle News Content

वहीं सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्तीपुर जोन नीरज कुमार ने कहा बच्चों कि प्रस्तुति जो कि डिजिटल डीटोक्स – मोबाइल कि अधिक उपयोग से नुकसान के बारे में बताता है। यहां से हम सबों को सबक लेने कि जरुरत है कैसे गलती से मिस्टेक होता है। मोबाइल उपयोगी है यह इसके उपयोग पर आधरित है। कोरोना काल में अभिभावकों के दवाब में विद्यालय ने ऑनलाइन क्लास चलाया जिसमें मोबाइल उपयोगी था। फिर बाद में वह बच्चों को आदत सी लग गई जिसमें बुराई है ।

उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि मोबाइल से बच्चों को जहां तक संभव हो दूर रखा जाए। वहीं मंच का सफल संचालन धनञ्जय कुमार मिश्रा एवं नम्रता सिन्हा के साथ-साथ विद्यालय के बच्चे शालिनी भारती, आरोही, अग्रिम, तनिषा, अनुराग, शिव शंकर आदि के द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कि अनेक प्रस्तुति प्रस्तुत की जिससे मंच इन्द्रधनुष के रंगों की छटा बिखेरी। बच्चे की हरेक प्रस्तुति आज के हो रहे सामाजिक परिवर्तन पर आधरित था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, टोडलर टेंगो –खेल के महत्व को दर्शाता है।

रीवाईव मदर नेचर जो प्लास्टिक का इस्तेमाल से वातावरण को नुकसान होने के बारे में हैं, डिजिटल डीटोक्स – मोबाइल कि अधिक उपयोग से नुकसान के बारे में बताता है, आदि अनेक प्रस्तुतियां ने ऐसा समां बंधा की आये सभी अतिथियों के साथ –साथ, लगभग 1200 अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तथा दर्शकों के करतल ध्वनियों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में अनेक बच्चे को अधिकतम उपस्तिथि हेतु प्रज्ञा राज द्वितीय स , चित्रकला के हरिनारायण मनु द्वितीय ब , नृत्यकला में अंशिका झा द्वितीय अ , आल राउंड परफॉर्मर हर्ष राज कक्षा तृतीय , अकादमिक एक्सीलेंस कृत्य वत्स , हार्दिक सिन्हा, शांवी तिवारी, आरोही सिंह, श्रेया , अमन कुमार, अभी आनंद , रिधिमा पोद्दार,हरिया राज आदि को सर्टिफिकेट व ट्राफी देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के 11 के वॉलीबॉल खिलाडियों , 3 बच्चों का चयन रास्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता हुआ है। तदोपरान्त प्राचार्य डीएवी एचएफसी बरौनी सुमंत घोष ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।जिसमें शैक्षणिक एवं सह पाठ्यचर्या गतिविधियों में विद्यालय कि उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विद्यालय का अतीत लगभग 40 वर्षों का पुराना ,इसने अनेक विद्यार्थियों को चिकित्सक, अभियंता एवं अन्य क्षेत्रों में सर्वोच्च्य पद पर बैठाने श्रेय हासिल किया हैं। अगर हमें अपने विद्यालय के प्रबंधन से इसी तरह का सहयोग मिलता रहा तो जो बातें विद्यालय के योगदान के समय कहीं थी वो पुर्णतः सही साबित होगा। यह विद्यालय जिला को सबसे उत्कृष्ट में से एक होगा।

जिसे मैनें अपने छः महीने के कार्यकाल में विद्यालय में सीबीएसई के नियमानुसार- राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब , कम्पोजिट लैब, फिजिक्स लैब, बायोलॉजी लैब, केमिस्ट्री लैब, अभिभावकों के लिए रिसेप्शन आदि स्थापित कर चूका हूं ‌ उन्होंने कहा नई शिक्षा पद्धति के तहत विद्यालय प्रबंधन ने सत्र 2024 -25 से डीएवी नर्सरी वर्ग के संचालन करने का निर्णय लिया है। वहीं कार्यक्रम के अंत में शिशु विहार के इंचार्ज सुश्री बबिता कुमारी ने सभी आगत अतिथियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, गैर शैक्षणिक कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -