बेगूसराय में बारात देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में एक बार फिर हर्ष फायरिंग देखने को मिला जहां बारात देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास की है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव के रहने वाले शंभू राय का पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि पिंटू पैसे से ट्रक ड्राइवर है और बीती रात गांव के ही रहने वाले बलवंत राय की बेटी की शादी थी। उन्होंने बताया है कि इस बारात को देखने के लिए पिंटू राय गया था। तभी अपराधियों ने इसे जानबूझकर गोली मार दिया।वहीं गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और पिंटू राय को गोली लगने से वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।

आनन फानन में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कर जहां इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया है की दुश्मनी के वजह से ही पिंटू राय को गोली मारकर घायल किया है। फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -