खगड़िया के बागमती नदी में पुल निर्माण के दौरान नदी में डुबने से हुई एक मजदूर की मौत,नहीं मिला शव,खोज जारी

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मलपा रोहियार के बागमती नदी में बनाये जा रहे पुल में कार्य कर रहे एक मजदुर की नदी में डुबने से मौत हो गया। मौत की खबर के बाद मजदूर की खोजबीन की जा रही। बताया जा रहा है की चौथम थाना क्षेत्र के आदाबारी गाँव निवासी स्वयं बंगाली यादव का 45 वर्षीय पुत्र अरुण यादव पुल के पास कार्य कर रहा था,

Midlle News Content

जहाँ अचानक नदी में कुछ कार्य करने वाले सामान जा गिरा, जहाँ निकालने हेतु अरुण यादव गया की अचानक नदी में समा गया। वहीं डुबने के खबर के बाद आस पास के क्षेत्र के लोग मजदूर को खोजबीन में जुट गया है,

लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।इधर चौथम सीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया सुचना डुबने का प्राप्त हुआ, एसडीआरएफ गोताखोर को जिला से बुलाया जा रहा है।वहीं परिवार वालों में खबर के बाद मातम छा गया है, रो रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -