संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

बछवाड़ा प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती, आगामी लोकसभा और विधानसभा को लेकर बनाई गई रणनीति।

बछवाड़ा प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती, आगामी लोकसभा और विधानसभा को लेकर बनाई गई रणनीति।

डीएनबी भारत डेस्क 

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी एक पंचायत के गोपाल भगत स्कूल के प्रांगन में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन मजबूती व आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया।

बैठक के दौरान विभिन्न पंचायत सहित मंसूरचक व भगवानपुर प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के दौरान विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को जोड़कर उन्हें मुख्यधारा मैं लाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष को आगे आना होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा।

Midlle News Content

तभी हम कार्यकर्ता के दिलों में अपना जगह बनाते हुए हम अपनी संगठन को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट शशि शेखर राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले बुथ स्तर पर फिर पंचायत स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि हम संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव की ओर चले कार्यक्रम में शामिल होकर गांव में कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा किये गये कार्य से अवगत कराना होगा।

कार्यकर्ता संगठन का मेरुदंड होता है। कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस ला सकती है। लोकसभा चुनाव समीप आ रहा है, कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर संगठन मजबूत करने व चुनाव की तैयारी में जुटना होगा और हम अपनी मंजिल आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोक सभा व विधान सभा चुनाव को लेकर हाय कमान के द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक प्रखंड में मंडल अध्यक्ष बनाया जाय।

जिससे आगामी चुनाव में हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।उन्होंन बैठक के दौरान बछवाड़ा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के रूप में अमरेन्द्र कुमार सिंह व उत्तरी मंडल अध्यक्ष के रूप में सुरेश राय को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र सरकार में जो अराजकता का माहौल है, मंहगाई चरम पर है आज भाई को भाई से, हिन्दू को हिन्दू से, मुस्लिम को मुस्लिम से लड़ा कर अलग अलग किया जा रहा है।

वही॔ हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल जी 45 सौ किलोमीटर की लम्बी पैदल यात्रा कर देश वासियों को एक मोहब्बत,आपसी भाईचारा का जो संदेश दिया है,आज उसी संदेश को हम अपने प्रखंड,विधान सभा व जिला में देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना चाहते हैं। और देश की मुल समस्या चाहे वो मंहगाई हो किसानों, मजदुर भाईयों की समस्या हो या आमजन की समस्या हो इसे दुर करते हुए वर्तमान केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

मौके पर शुशील कुमार राय उर्फ मल्ली राय, सुदर्शन कुमार, वीर बहादुर राय, राम कुमार चौधरी, रंधीर यादव, अरविंद कुमार शर्मा, शिव नारायण सिंह, इन्द्रदेव राय, भोला यादव, अमरजीत कुमार, जगदीश कुमार राय ‘मुन्ना’, राजेन्द्र प्रसाद राय, दिनेश सहनी, विनोद यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -