बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और पत्थर बाजी, एक अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सारे थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में पत्थरबाजी और गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो सारे थाना क्षेत्र इलाके के मुर्गिया चक गांव का बताया जा रहा है।

दरअसल सोमवार को सारे थाना क्षेत्र इलाके के मुर्गियाचक गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान आपसी वर्चस्व को दिखाने के लिए दोनों पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसी गोलीबारी और पत्थरबाजी में झगड़ा सुलझाने गए एक अधेड़ को गोली भी मार दी गई थी।

जिसका जख्मी हालत में पावापुरी बम्स में इलाज चल रहा है। मंगलवार को इसी घटना से जुड़े गोलीबारी और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -