बाल श्रम और बाल विवाह के रोकधाम के लिए बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में सेमीनार का आयोजन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपानी हिमांशु व अतिथि आरएन सिंह व आपका आंचल संस्था के सचिव कामिनी कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय के अम्बेदकर भवन में मंगलवार को बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष के द्वारा बाल श्रम और बाल विवाह के रोकधाम के लिए सेमीनार का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन आपका आंचल संस्था के द्वारा किया गया।

सेमिनार में मौजूद सैकड़ो महिला  व पुरुषो को बाल श्रम और बाल विवाह पर रोकथाम के लिए जागरूक होने के लिए अपील किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपानी हिमांशु व अतिथि आर एन सिंह व आपका आंचल संस्था के सचिव कामिनी कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव कामिनी कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपानी हिमांशु ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा लोगों का मौलिक अधिकार है, हमलोग शिक्षा के माध्यम से ही लोगों को जागरूक कर समाज से बाल विवाह,बालश्रम पर रोक लगाने में सफल हो सकते हैं। आज हमें समाज के अन्तिम पैदान पर खड़े लोगों को समझाने और जागरूक करने की जरूरत है।

Midlle News Content

उन्हें अपने बच्चों को कम उम्र में शादी करने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि आज सरकार के नेतृत्व में श्रम मंत्रालय द्वारा मजदुर वर्ग के लोगों को एक से बढ़कर एक सुविधा प्रदान किया जा रहा है। गरीब मजदुर वर्ग के लोग श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो इनके बच्चे को पढ़ाई के दौरान अच्छे अंक प्राप्त होने पर, मैट्रिक,इंटर व ग्रेजुएशन तक सरकार के द्वारा प्रोत्साहन के रुप में राशि प्रदान किया जाता है।

वही महिला को दो पुत्री की शादी करने के लिए उन्हें पचास-पचास हजार रुपया सरकार की ओर अनुदान के रूप में प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि आज हमें खुशी है कि जो काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जब तक आपके और हमारे अंदर शिक्षा का अभाव रहेगा तब तक बाल श्रम व बाल विवाह को रोक पाना संभव नहीं है। इसलिए शिक्षित बनिए, अपने बाल बच्चो को शिक्षित बनाइए, तभी बाल विवाह व बाल श्रम जैसी योजना सफल हो पाएगी।

उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सभी सदस्य श्रम विभाग में अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा लें,जिससे सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विगत दिनों बछ्वाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आदमखोर कुत्तों के काटने से मौत होने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रूपया दिया जाएगा। वही आपका आंचल संस्था के सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्था हमेशा गरीब शोषित पीड़ित लोगों की मदद करती रही है।

जब कोई गरीब महिलाएं अट्ठारह वर्ष के बाद अपनी लड़की की शादी करती है तो हमारी संस्था वैसे परिवार को मदद करने का काम करती है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के द्वारा शराब बंदी,बाल विवाह,बाल श्रम पर एक से बढ़कर एक गीत व आयोजन प्रस्तुत किया गया। वही आये हुए अतिथियों का स्वागत संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।

मौके पर दिनेश कुमार केसरी,राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,प्रशांत कुमार दीपक,अवधेश चौधरी,सुजीत कुमार,कृष्णचन्द्र चौधरी,मनोज कुमार राहुल,अमित कुमार,अंजु कुमारी,प्रीति कुमारी,रीता कुमारी,विभा कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -