आईएमआई 0.5 को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र में आगामी 11 सितम्बर से शुरू होने वाली आईएमआई 0.5 मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा के निर्देशन में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी से स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ता तथा आशा फैसलीटेटर द्वारा शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई।

Midlle News Content

जागरूकता रैली प्रखण्ड मुख्यालय परिसर एवं अवध तिरहुत सड़क होते हुए समीप के पोषक क्षेत्र होते हुए पुनः समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी पहूंची व वहां सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक बरौनी संजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर 92 सत्र स्थल बनाए गए हैं।

वहीं इस अवसर पर बीएमसी युनिसेफ सुधीर कुमार,बीसीएम, एएनएम, आशा फैसलीटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी ने जागरूकता रैली में भाग लिया।

                                बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -