बेगूसराय के बारो में चार दिवसीय वैदिक महायज्ञ एवं वेद सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

चार दिवसीय महायज्ञ में भाग लेने बिहार सहित अन्य राज्यों से कई वैदिक विद्वान व आर्यजनों का हुआ आगमन।

0

चार दिवसीय महायज्ञ में भाग लेने बिहार सहित अन्य राज्यों से कई वैदिक विद्वान व आर्यजनों का हुआ आगमन

डीएनबी भारत डेस्क 
आर्य समाज मंदिर अभेदानंद आश्रम बारो में गुरुवार से चार दिवसीय वैदिक महायज्ञ एवं वेद सम्मेलन का शुभारंभ आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभापति पटना बिहार  के मार्गदर्शन एवं जिला आर्य सभा बेगूसराय के तत्वावधान में आर्य समाज बारो का 87 वां वार्षिकोत्सव का भव्य कार्यक्रम शुरूकिया गया। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य योगेश भारद्वाज,वैदिक भजनोपदेशक पंडित योगेश दत्त आर्य, बरेली उत्तर प्रदेश से भजनोपदेशक पंडित सत्यदेव शास्त्री, पटना से वैदिक प्रवक्ता पंडित संजय सत्यार्थी एवं स्वामी नित्यानंद सरस्वती जी का आगमन हुआ है।

Midlle News Content

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री राजेंद्र आर्य व संतोष आर्य ने कहा कि देश के कई भाग से बड़ी संख्या में आर्य श्रोतागण भी पहुंचे हैं। बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन वेद सम्मेलन, द्वितीय दिन महिला सम्मेलन ,तृतीय दिन कर्म फल सिद्धांत एवं अंतिम दिन राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रातःबेला में ध्यान एवं योग साधना, यज्ञ हवन व भजन प्रवचन वेद कथा तथा संध्या काल में नित्य भजन प्रवचन एवं अध्यात्म कथा का आयोजन होगा। समारोह का उद्घाटन आर्य युवा समाज पटना बिहार के प्रधान एवं डीएवी बेगूसराय जोन के रीजनल डायरेक्टर केके सिन्हा करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि निरामया हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ (मेजर) रविशंकर सिंह भी रहेंगे मौजूद।

मौके पर संयोजक डॉ अशोक कुमार गुप्त एवं स्वागताध्यक्षा प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी, जिला प्रधान शिवजी आर्य, बारो के प्रधान रविंद्र नाथ आर्य, कोषाध्यक्ष कैलाश आर्य, संगठन मंत्री डॉ सुधीर पासवान आर्य, ओम प्रकाश आर्य, राजन आर्य, आचार्य अरुण प्रकाश आर्य, भूपेंद्र आर्य ,सुधीर आर्य, संतोष आर्य, श्याम आर्य,गोविंद आर्य, नंदकिशोर गुप्ता, राहुल, सौरभ , विष्णु, सत्यम गोकुल, सचिन, प्रमोद सिंह, निशांत आर्य, अग्निवेश, रामप्रवेश आर्य, सूखेन, सोनू आर्य आदि मौजूदथे।

- Sponsored -

- Sponsored -