पहले हुई शादी तय, फिर हुआ प्यार, तब न हो सका इंतजार लड़का लड़की हुए फरार, तय तारीख से पहले हुई शादी

शादी की बेकरारी इतनी कि तय तारीख से पहले ही भागे लड़का लड़की, लड़का लड़की राजी तो क्या करेगा काजी।तय तारीख से पहले हुई शादी।

0

शादी की बेकरारी इतनी कि तय तारीख से पहले ही फरार हुए लड़का लड़की, लड़का लड़की राजी तो क्या करेगा काजी। तय तारीख से पहले हुई शादी।

डीएनबी भारत डेस्क 

छपरा में फिल्मी स्टाइल से हुई शादी पूरी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्मी स्टाईल से कुछ कम नहीं है इस शादी की कहानी। जिसमें पहले शादी तय हुआ, फिर लड़का लड़की दोनों को एक दुसरे से प्यार हुआ, फिर दोनों के लिए इंतजार करना हुआ भारी, फिर लड़का लड़की हुए फरार। तिलक सगुन के सारे विधि विधान हो चुके थे पूरे। अगले साल होने वाली थी शादी। पर पूरे मामले में आ गया अचानक रोचक पल।

Midlle News Content

मामला छपरा जिला के पानापुर प्रखंड अंतर्गत राम रुद्रपुर गांव में संध्या नामक लड़की की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोल बम साहनी के साथ तय हुई थी। सारी रस्में पूरी होने के बाद दोनों पक्ष शादी की तैयारी में जुटे थे। इस बीच लड़का लड़की का आपस में बातचीत शुरू हुआ और यह बातचीत कब प्यार का परवान चढ़ा किसी को भनक तक नहीं लगी और दोनों के लिए एक रात भी अलग रहना नगवार गुजर रहा था फिर क्या। लड़का लड़की ने अगले साल तय तारीख पर शादी करने के बजाय भागकर एकसाथ रहने का फैसला किया और दोनों घर से भाग निकले।

छपरा के इस मामले में शादी वाले घर में लड़की के गायब होते ही हड़कंप मच गया। और लड़की पक्ष ने इस मामले में पानापुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। अनुसंधान शुरू हुआ तो पता चला कि लड़की संध्या बिना कुछ घर में बोले(जिससे तय हुई शादी) लड़का बोल बम के साथ है। दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया।लेकिन जब मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी लिहाजा सच्चाई जानने के बाद स्थानीय थाना एसआई रूपम कुमारी ने पुलिस बल एवं स्वजनों की उपस्थिति एवं सहमति से स्थानीय ठाकुरबाड़ी रामजानकी मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ दोनों की शादी कराई गई। यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों का कहना है कि अगर दोनों की शादी तय थी तो इतनी जल्दी बाजी किस बात की थी।

संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -