अतीत की चुनौतियों से मुकाबला करके भविष्य के लिए कार्यकर्ता तैयार करते हैं पुरातन कार्यकर्ता – निखिल रंजन

एपीएसएम कॉलेज बरौनी में अभाविप के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर नूतन पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

एपीएसएम कॉलेज बरौनी में अभाविप के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर नूतन पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नूतन पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह एपीएसएम कॉलेज बरौनी के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन के द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं भारत माता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि पुरातन कार्यकर्ता अपने समय की चुनौतियों से लड़ते हुए भविष्य के लिए नया मार्ग तैयार करते हैं। जिस मार्ग पर चलकर हमारे नई पीढ़ी के कार्यकर्ता संगठन को विशाल बनाने का प्रयास करते हैं। इसलिए संगठन के लिए दोनों प्रकार के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और अनुभव जरूरी है।

Midlle News Content

 इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार एवं विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार ने कहा कि संगठन आज जिस विशाल रूप को ग्रहण कर रही है उसके पीछे शिक्षक एवं नूतन पुरातन कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। उनके अमूल्य कृति के कारण ही हमारा समाज हमें आशा भरी नजरों से देखता है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंदन कुमार एवं सत्यदेव कुमार ने कहा कि मधुबनी गोलीकांड एवं समस्तीपुर गोलीकांड के दौरान कार्यकर्ताओं के त्याग की भावना को संगठन के सभी कार्यकर्ता आज भी प्रणाम करते हैं वही त्याग की भावना यदि हमारे अंदर रही तो हम निश्चित ही संगठन को विशाल बना सकते हैं। जिला प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि संगठन हमेशा प्रयास करती है कि छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान हो किंतु कई ऐसी समस्याएं आती है जिसके समाधान में लंबा समय लगता है।

मौके पर अमरेंद्र कुमार अमर, राम कल्याण सिंह, मुरारी गौतम रंजन सिंह, अनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, हिंदवानी, कुंदन भारती ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार, विभाग संयोजक सोनू सरकार ,नगर मंत्री आनंद कुमार, सीताराम कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रभाकर कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार उपस्थित थे। मंच संचालन जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने किया।

- Sponsored -

- Sponsored -