बेगूसराय मे अपराधियों ने रात के अंधेरे में मानवता को किया शर्मशार, 80 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म

घटना बखरी थाना क्षेत्र की हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है । इस घटना में दो अपराधियों के द्वारा एक 80 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला के साथ रात के अंधेरे मे सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिय बेगूसराय सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की हैं। घटना के संबंध मे बताया जा रहा हैं महिला एक झोपड़ी नुमा घर मे अकेले रहा करती थीं। महिला के पति की बहुत दिन पहले मौत हो गए हैं।

महिला को अपना कोई बाल बच्चा भी नही हैं वो अपनी भाभी के साथ अकेले अपने नैहर मे रहा करती थीं। घटना के वक्त वृद्ध विधवा महिला अपनी भाभी से अलग झोपड़ी नुमा धर मे सोई थी तभी रात के अंधेरे मे उसके साथ दो लोगो के द्वारा मारपीट के बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के सामने आने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ हैं। गांव के लोग के मुताबिक महिला अत्यंत ही गरीब है और जैसे-तैसे अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रही थीं इसी बीच देर रात्री उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं।

पुलिस के मुताबिक बखरी पुलिस को यह सुचना मिली की बीती रात अज्ञात लोगो के द्वारा अस्सी वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट और यौन शोषण किया गया है। सुचना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व मे मौके पर पहुंच कर मामले की जॉच पड़ताल की गई हैं । पूछताछ में यह बात सामने आएगी ब्रिज महिला के साथ डेरा पर अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट और यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया गया है । पीड़ित महिला झोपड़ी नुमा धर मे रहती हैं और दुसरे के घरों से मांग चांग कर अपना पेट किसी तरह भरती हैं।

इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति का बताया है की घटना की सूचना के बाद fsl टीम को इस घटना की जानकारी दी गई है वहीं महिला के मेडिकल जांच और इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जॉच के लिए डीएसपी बखरी के नेतृत्व मे घटना के सभी पहलुओं की जॉच कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।वहीं इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी दिखाई जा रही है लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल है। उन्होंने साफ तौर से कहा है कि इसमें जो दोषी है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो आने वाला समय में बखरी के जनता उग्र आंदोलन करेंगे इसकी जवाबदाही सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -