बिहार में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर महागठबंधन से जुड़े सभी घटक दल के लोगों ने आज बिहार सरकार के खिलाफ गोलबंद हुए और मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथी साथ गद्दी छोड़ो का भी नारा लगाया गया। इस दौरान महागठबंधन के द्वारा विरोध प्रदर्शन ट्रैफिक चौक से निकालकर शहर से गुजरते हुए यह प्रतिरोध मार्च समाहरणालय गेट पहुंचा जहां बिहार सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

Midlle News Content

इस दौरान आंदोलनकारी ने समाहरणालय गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया। अब तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से गेट को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान आंदोलन कर रहे हैं लोगों ने कहा कि बिहार में लगातार क्राइम बढ़ रहा है। यह सरकार सुशासन का ढिंढोरा पीटती है। मगर आज की तारीख में पुलिस का इकबाल अपराधी के बीच खत्म हो चुका है।

और अपराधी लगातार बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं खासकर बिहार सरकार के रीजन में अब महिलाएं भी सुरिक्षत नहीं हैं। और न ही कोई व्यवसायी। और तो और खुद जनप्रतिनिधि भी खुद को अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आमलोग की सुरक्षा भगवान भरोसे ही चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल तक जंगल राज खाने वाले व्यक्ति आज क्या बिहार में मंगल राज स्थापित हो गया है। इसलिए सुशासन की सरकार खाने को है करने को नहीं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -