आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, चार महिला समेत कुल छह लोग जख्मी
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें 4 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल नुरुल्लाहपुर गांव के बताए गए हैं।घायलों में एक पक्ष के ललित दास की पत्नी ललिता देवी, राम शोभित दास की पत्नी मीरा देवी व उनका पुत्र नीरज कुमार एवं स्व विशुन दास की पत्नी अदुल देवी शामिल है
![Midlle News Content](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0129.jpg)
जबकि इस घटना में दूसरे पक्ष के कारीलाल पासवान की पत्नी अंजना देवी व पुत्र बाबू साहब पासवान जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में जख्मी हुए सभी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में करवाया गया।
दोनों पक्षों की ओर से घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मारपीट की घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored -
![- Sponsored -](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240321-WA0128.jpg)