तेघरा अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन 

 

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा अनुमंडल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कुल 22 स्कूलों से बड़ी संख्या में आये बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह जीत लिया। अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक रंगोली, पेंटिंग, वाद विवाद और विज्ञान से सम्बंधित प्रदर्शनी में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक और मानसिक विकास में वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से सरकारी स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना दिया। सभा को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, कन्हैया कुमार सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। बाद में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता चंदन कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी ओणम कुमारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Midlle News Content

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -