तेघड़ा के रामेश्वर सिंह स्मारक भवन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

 

समारोह की अध्यक्षता सफाई मजदूर के सुपरवाइजर मो शमसुल ने किया

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

रामेश्वर सिंह स्मारक भवन तेघड़ा में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सफाई मजदूर के सुपरवाइजर मो0 शमसुल की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मजदूर दिवस मनाया गया इस अवसर पर अरविंद महराज,राज कुमार राउत,बबिता देवी,नूतन देवी,विभा देवी,सुलेखा देवी,लक्ष्मी देवी,सीता देवी,मुन्ना मांझी,विनोद मांझी,सुमित राउत,कृष्ण कुमार मिस्त्री,शिव गंगा मिस्त्री,धर्मेंद्र मांझी, कलाम अंसारी,विनोद मांझी,

पन्नी लाल मल्लिक,सभी सफाई मजदूर नगर परिषद तेघरा,मोहमद रऊफ जीरो माइल,मोहमद गनीमत,फुटकर सब्जी विक्रेता,भूषण महतो,राजेश महतो, मोटिया मजदूर,कंचन किशोर सिंह,आंगन बाड़ी यूनियन नेता,राजकिशोर सिंह गुड्डू अधिवक्ता,प्रदीप कुमार चिंटू,जमील अख्तर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रविन्द्र कुमार जिला परिषद सदस्य ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन बेगूसराय ने अपने सम्बोधन में कहा कि 1886 ई0 में शिकागो शहर में हमारे मजदूर भाई का प्रतिनिधित्व करने वाले आठ साथी को वहां की सरकार ने गोली मारकर हत्या कर दी उसी दिन से हम लोग अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाते आ रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -