अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला,छात्र की मौत, अक्रोशितो ने आगजनी कर किया सड़क जाम

 

परवलपुर थाना क्षेत्र के बड़ीमठ के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी मठ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 14 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान बड़ी मठ गांव निवासी भोला प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।

छात्र प्रिंस कुमार पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रैक्टर ने प्रिंस कुमार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने बिहार शरीफ परवलपुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर परवलपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद जाम को हटाया जा सका फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -